विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 23, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Garmin India ने कोरोना वायरस पर रिसर्च करने के लिए PhysioQ से मिलाया हाथ

By Harshit HarshEdited By:
Published: Thu, 23 Jul 2020 06:42 AM (IST)

इस कनेक्टेड सेल्फ-मॉनिटरिंग सिस्टम के जरिए यूजर Neo मोबाइल ऐप के जरिए अपने और अपने परिवार के सदस्यों के हेल्थ डाटा को मॉनिटर कर सकते हैं।

Garmin India ने कोरोना वायरस पर रिसर्च करने के लिए PhysioQ से मिलाया हाथ
Garmin India ने कोरोना वायरस पर रिसर्च करने के लिए PhysioQ से मिलाया हाथ

नई दिल्ली, टेक डेस्क। वियरलेबल डिवाइसेज, फिटनेस बैंड और स्मार्टवॉच बनाने वाली कंपनी Garmin India ने कोरोनावायरस पर रिसर्च करने के लिए नॉन प्रॉफिटेबल ऑर्गेनाइजेशन PhysioQ के साथ हाथ मिलाया है। इस साझेदारी की मदद से Garmin स्मार्टवॉच के रजिस्टर्ड यूजर्स का हेल्थ डाटा को PhysioQ-Neo प्लेटफॉर्म पर भेजी जाएगी। COVID-19 के रिसर्च को ध्यान में रखते हुए खासतौर पर इस प्लेटफॉर्म को लॉन्च किया गया है। इस कनेक्टेड सेल्फ-मॉनिटरिंग सिस्टम के जरिए यूजर Neo मोबाइल ऐप के जरिए अपने और अपने परिवार के सदस्यों के हेल्थ डाटा को मॉनिटर कर सकते हैं। 

आपको बता दें कि PhysioQ-Neo स्वास्थ्य से जुड़े महत्वपूर्ण डाटा जैसे कि हार्ट रेट, रेस्पीरेशन और SpO2 को स्मार्ट वॉचेज के जरिए कलेक्ट करने के लिए Garmin के साथ  मिलकर काम करता है। PhysioQ-Neo द्वारा शेयर किए गए यूजर्स डाटा के साथ यूजर COVID-19 पर किए गए रिसर्च के मुताबिक, अपने हेल्थ को मॉनिटर कर सकते हैं। इस साझेदारी से लोगों को इस कोरोना वायरस महामारी से निपटने में मदद मिलेगी। यह सभी रिसर्चर्स के लिए फ्री में उपलब्ध होगा।

Garmin India के डायरेक्टर अली रिजवी ने इस साझेदारी पर कहा, ‘‘Garmin में हमें PhysioQ के साथ साझेदारी करते हुए बेहद खुशी का अनुभव हो रहा है। यह एक बड़ा कदम है, जो महामारी के खिलाफ लड़ाई के लिए उठाया गया है। संग्रहित आंकड़ों एवं फिजियोक्यू शोध उपकरणों से मिले सहयोग से हम लोगों को उनके एवं उनके परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य पर निगरानी रखने में सक्षम बना सकेंगे। इससे उन्हें मन की शांति मिलेगी, परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य को लेकर उनकी चिंता दूर होगी। हमें विश्वास है कि यह साझेदारी बेहद महत्वपूर्ण साबित होगी तथा डाटा उन्मुख शोध से शोधकर्ताओं को भावी रूझानों के अध्ययन में मदद मिलेगी।’’

इस समय दुनिया भर के डॉक्टर्स COVID-19 के प्रभावों को समझने की कोशिश कर रहे हैं। ताकि समय पर लक्षणों की पहचान, समय पर उपचार और डाटा की उपलब्धता चिकित्सकों के बेहद फायदेमंद साबित हो सकती है। PhysioQ-Neo ऐप Android और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। इसके जरिए यूजर्स के ब्लड SpO2 लेवल को Garmin स्मार्टवॉच के जरिए ट्रैक किया जा सकता है। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।