Samsung Galaxy F70 5G vs Vivo T5 Lite vs Realme P4R: 20000 रुपये के बजट कौन-सा स्मार्टफोन खरीदें?
Samsung Galaxy F70 5G, Vivo T5 Lite 5G और Realme P4R 5G में से 20,000 रुपये के बजट में कौन-सा स्मार्टफोन है सबसे बेस्ट

Samsung Galaxy F70 vs Vivo T5 Lite vs Realme P4R
HighLights
सैमसंग F70, वीवो T5 लाइट, रियलमी P4R की विस्तृत तुलना।
डिस्प्ले, परफॉर्मेंस, कैमरा, बैटरी और कीमत का विश्लेषण।
20,000 रुपये से कम के सर्वश्रेष्ठ 5G फोन की गाइड।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। सैमसंग ने इंडियन मार्केट में कुछ हफ्तों पहले ही Galaxy F70 5G स्मार्टफोन लॉन्च किया है। सैमसंग का यह फोन 20 हजार रुपये के रेंज में लॉन्च किया है। इस सेगमेंट में सैमसंग के स्मार्टफोन का मुकाबला Vivo T5 Lite 5G और Realme P4R 5G जैसे फोन से हैं। अगर आप भी इस बजट में स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो कौन-सा स्मार्टफोन आपके लिए बेस्ट रहेगा।
Samsung Galaxy F70 vs Vivo T5 Lite vs Realme P4R
डिस्प्ले
Samsung के Galaxy F70 स्मार्टफोन में 90Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.7 इंच का Full HD+ Super AMOLED डिस्प्ले मिलता है। Vivo T5 Lite की बात करें तो इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.74 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है। वहीं, Realme P4R में 144Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.8 इंच का HD+ LCD पैनल दिया गया है।
परफॉर्मेंस
- Samsung Galaxy F70 में कंपनी ने इनहाउस 5nm प्रोसेस पर बने ऑक्टा-कोर Exynos 1330 चिपसेट दिया गया है। यह फोन 6जीबी तक की रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। सैमसंग के फोन में यूजर्स को माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट भी मिलता है, जिससे इसकी स्टोरेज को 2टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। यह फोन एंड्रॉयड 15 पर आधारित One UI 7 पर रन करता है, जिसे 4 साल तक एंड्रॉयड और 5 साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलते हैं।
- Vivo T5 Lite की बात करें तो इसमें 6nm प्रोसेस वाला MediaTek Dimensity 6300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। फोन भी 6 जीबी तक की रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया है। वीवो का स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 पर आधारित OriginOS 6 पर रन करता है। इसे 2 ओएस अपडेट और 4 साल सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे।
- Realme P4R की बात करें तो यह फोन भी MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर के साथ आता है। इसमें ग्राफिक्स के लिए ARM Mali-G57 MC2 GPU दिया गया है। रियलमी का यह फोन 6जीबी तक की रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज के साथ आता है, जो एंड्रॉयड 16 पर आधारित Realme UI 7.0 पर रन करता है। इस फोन को दो एंड्रॉयड और तीन सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे।
कैमरा
- Samsung Galaxy F70 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसका प्राइमरी कैमरा 50MP का है, जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) सपोर्ट करता है। इसके रियर कैमरा मॉड्यूल में 5MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2MP का मैक्रो सेंसर मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 13MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
- Vivo T5 Lite में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसका प्राइमरी कैमरा 50MP Sony IMX852 सेंसर है, जिसके साथ 0.08MP का सेकेंडरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए वीवो के फोन में 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
- Realme P4R की बात करें तो इस फोन में 50MP का सिंगल रियर कैमरा दिया गया है, जो ऑटोफोकस सपोर्ट के साथ आता है। इसके साथ ही फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
बैटरी और चार्जिंग
Samsung Galaxy F70 में 5,000mAh की बैटरी और 25W वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। वहीं, Vivo T5 Lite 5G में 6,500mAh की बैटरी के साथ 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग दिया गया है। इन तीनों स्मार्टफोन में से रियलमी के P4R 5G में सबसे बड़ी 8,000mAh की बैटरी मिलती है, जो 45W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग, बायपास चार्जिंग और रिवर्स वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करता है।
कीमत
Samsung Galaxy F70 स्मार्टफोन को 4जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज के साथ 19,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। फिलहाल लॉन्च ऑफर के तहत सैमसंग के इस फोन को 17,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है। Vivo T5 Lite के 4जीबी और 64जीबी वेरिएंट को वेरिएंट 17,999 की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है। Realme P4R 5G की बात करें तो 4जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज वाले मॉडल को 19,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है।
