विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पार्टी में मचानी हो धूम या लंबे सफर का लेना हो आनंद, फ्री में ले सकते हैं इन ऐप्स पर म्यूजिक का मजा

By Shivani KotnalaEdited By: Shivani Kotnala
Published: Sun, 16 Apr 2023 08:07 AM (IST)

Free Music Streaming Apps For Music Lovers म्यूजिक के शायद ही किसी यूजर को न भाता हो। पार्टी में धूम ...और पढ़ें

Free Music Streaming Apps For Music Lovers, Pic Courtesy- Unsplash
Free Music Streaming Apps For Music Lovers, Pic Courtesy- Unsplash

 नई दिल्ली, टेक डेस्क। म्यूजिक के बिना शायद ही किसी पार्टी की कल्पना हो सकती है। इसी तरह, लंबे रास्तों में म्यूजिक ही यूजर का सच्चा साथी हो सकता है। अगर आप भी म्यूजिक लवर हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए काम की जानकारी वाला हो सकता है।

इस आर्टिकल में आपको म्यूजिक के पांच ऐसे ऐप्स के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जहां गानों को सुनने के लिए पेड सब्सक्रिप्शन की जरूरत नहीं होती। यानी फ्री में म्यूजिक का मजा लिया जा सकता है-

Spotify

Spotify म्यूजिक लवर्स के लिए एक डिजिटल म्यूजिक सर्विस ऐप है। इस ऐप पर यूजर के गानों की भरमार मिलती है। अच्छी बात ये है कि आप इस ऐप का इस्तेमाल कर पार्टी में धूम मचा सकते हैं।

Spotify भारतीय यूजर्स का एक पसंदीदा ऐप है। वर्तमान में ऐप के 20 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं। यूजर के लिए ऐप में प्रीमियम सर्विस भी मिलती है।

Google Play Music

गूगल की यह सर्विस एंड्रॉइड यूजर्स के लिए लाई गई है। म्यूजिक के शौकीन हैं तो Google Play Music पर गानों को फ्री में सुन सकते हैं। यूजर के लिए ऐप में 3.5 करोड़ गाने मौजूद हैं। यूजर के लिए ऐप में प्रीमियम सर्विस भी मिलती है।

YouTube Music

टेक कंपनी गूगल के पॉपुलर प्लेटफॉर्म यूट्यूब म्यूजिक लवर्स के लिए YouTube Music को पेश करता है। इस ऐप में म्यूजिक लवर्स के समय-सम पर लिए नए फीचर्स जोड़े जाते हैं।

म्यूजिक के लिए यह एक फ्री ऐप है। यूजर Google Play Music का सब्सक्राइबर हैं तो YouTube Music का सब्सक्रिप्शन ऑटो होता है। यूजर के लिए ऐप में प्रीमियम सर्विस भी मिलती है।

JioSaavn

म्यूजिक के लिए फ्री ऐप को खोज रहे हैं तो JioSaavn भी एक बेहतरीन ऑप्शन आपको मिलता है। इस ऐप पर यूजर हिंदी, इंग्लिश गानों के अलावा, मलयालम, बंगाली, कन्नड़, तमिल, तेलुगू, भोजपुरी गानों का भी मजा ले सकता है। यह ऐप म्यूजिक ऐप यूजर्स के लिए फ्री में उपलब्ध है। अच्छी बात ये है कि यह जियो यूजर्स के अलावा दूसरे यूजर्स के लिए उपलब्ध है।

SoundCloud

SoundCloud भी म्यूजिक लवर्स के लिए एक शानदार ऐप है। इस ऐप पर भी फ्री में गाने सुने जा सकते हैं। SoundCloud एक जर्मन म्यूजिक स्ट्रीमिंग ऐप है।

यहां यूजर को गाने अपलोड करने से लेकर प्रमोट करने तक की सुविधा भी मिलती है।