विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Flipkart Republic Day सेल की आ गई डेट, बहुत कम दाम में मिलेंगे iPhone समेत ये 5G फोन्स

Published: Thu, 08 Jan 2026 12:52 PM (IST)

ई-कॉमर्स दिग्गज फ्लिपकार्ट ने अपनी रिपब्लिक डे सेल 2026 की तारीखों की घोषणा कर दी है, जो 17 जनवरी 2026 ...और पढ़ें

Flipkart Republic Day सेल की आ गई डेट, बहुत कम दाम में मिलेंगे iPhone समेत ये 5G फोन्स

Flipkart Republic Day सेल की आ गई डेट, बहुत कम दाम में मिलेंगे iPhone समेत ये 5G फोन्स  

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप भी काफी वक्त से नया फोन खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। ई-कॉमर्स दिग्गज Flipkart ने अपनी पहली बड़ी सेल Flipkart Republic Day Sale 2026 की डेट अनाउंस कर दी है। जी हां, कंपनी की ओर से जारी टीजर के मुताबिक ये मेगा सेल 17 जनवरी 2026 से शुरू होने जा रही है।

हालांकि अभी कंपनी ने इस बात का खुलासा नहीं किया है कि ये सेल कितने दिनों तक चलेगी। फ्लिपकार्ट की वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर भी रिपब्लिक डे सेल का डेडिकेटेड बैनर लाइव हो गया है। इस सेल में न सिर्फ मोबाइल बल्कि लैपटॉप समेत कई अन्य कैटेगरी के डिवाइस भी बड़े डिस्काउंट और बैंक ऑफर्स पर मिलेंगे।

Plus और Black मेंबर्स के लिए अर्ली एक्सेस

कंपनी का कहना है कि Flipkart Plus और ब्लैक मेंबर्स को रेगुलर यूजर्स से 24 घंटे पहले सेल का अर्ली एक्सेस मिलने वाला है। सेल के दौरान यूजर्स को Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर हर दिन 5% तक का कैशबैक मिलेगा। जबकि Bajaj Finserv Insta EMI कार्ड यूजर्स को चुनिंदा प्रोडक्ट्स पर 400 रुपये तक का डिस्काउंट मिलेगा।

iPhone और Samsung फोन्स पर डिस्काउंट

हालांकि अभी तक ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ने डील्स और ऑफिशियल ऑफर्स का खुलासा नहीं किया है, लेकिन रिपोर्ट्स में ऐसा कहा जा रहा है कि सेल में Apple के iPhone 16 और Samsung के Samsung Galaxy S25 पर सबसे बड़ा डिस्काउंट ऑफर मिल सकता है।

बजट और मिड-रेंज स्मार्टफोन्स पर भी डिस्काउंट

सेल में न सिर्फ प्रीमियम स्मार्टफोन बल्कि Poco और Realme जैसे ब्रांड्स के बजट और मिड-रेंज स्मार्टफोन्स भी काफी सस्ते में मिलने वाले हैं। जबकि Flipkart पर एक्सक्लूसिव तौर से बिकने वाले नथिंग के स्मार्टफोन्स जैसे Phone (2a), Phone (3a) और CMF Phone (2) Pro पर भी सबसे बड़े ऑफर्स मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Flipkart-Amazon दे रहा 65 इंच के Smart TV पर सबसे बड़ी डील्स, लिस्ट में LG, Sony और Samsung भी