विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

7,025mAh की बैटरी और 50MP ट्रिपल कैमरा सेटअप वाले Oppo फोन पर भारी डिस्काउंट, इतने में खरीदें

Published: Fri, 02 Oct 2026 08:30 PM (IST)

अगर आप एक कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो Oppo Find X9 पर इस समय Flipkart पर तगड़ी डील मिल रही है।

Oppo Find X9 पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है।

Oppo Find X9 पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है। 

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप एक कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं? तो आप Oppo Find X9 के बारे में सोच सकते हैं। 84,999 रुपये की कीमत वाला ये डिवाइस 6.59-इंच डिस्प्ले, एक MediaTek Dimensity प्रोसेसर, 7,025mAh की बड़ी बैटरी और बहुत कुछ पैक करता है। अच्छी खबर ये है कि Flipkart इस समय एक ऐसी डील दे रहा है जिससे आप इस फोन को खरीदते समय बड़ी बचत कर सकते हैं। याद रखें कि इस तरह की डील्स आमतौर पर सीमित समय के लिए ही उपलब्ध होती हैं, इसलिए अगर आप दिलचस्पी रखते हैं तो जल्द फैसला लेना बेहतर होगा। आइए जानते हैं पूरी डील के बारे में।

Oppo Find X9 डील

Oppo Find X9 की भारत में ऑफिशियल कीमत 84,999 रुपये है। हालांकि, Flipkart पर ये स्मार्टफोन फिलहाल 77,995 रुपये में लिस्टेड है, यानी सीधे 7,004 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट। ये कीमत फोन के 12G रैम और 256GB वेरिएंट के लिए है। इसके अलावा, आप Flipkart Axis Bank और Flipkart SBI बैंक कार्ड पर 3,9000 रुपये तक का ए़डिशनल डिस्काउंट पा सकते हैं। साथ ही ICICI और Axis बैंक क्रेडिट कार्ड पर 1,500 रुपये तक की छूट भी दी जा रही है। ग्राहक यहां EMI ऑप्शन्स का भी फायदा उठा सकते हैं। और भी ज्यादा बचत करने के लिए आप अपने पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज भी कर सकते हैं।

Oppo Find X9 के स्पेसिफिकेशन्स

Oppo Find X9 में 1.5K रेजोल्यूशन (2760 × 1256), 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,600 निट्स की पीक ब्राइटनेस वाला 6.59-इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है। साथ ही ये Corning Gorilla Glass Victus 2 के प्रोटेक्शन के साथ आता है। परफॉर्मेंस के लिए इस फ्लैगशिप फोन में MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट दिया गया है। इसके अलावा इसमें 80W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ 7,025mAh की बैटरी मिलती है। ये फोन 10W रिवर्स चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है।

फोटोग्राफी के लिए Oppo Find X9 के बैक पैनल पर Hasselblad ट्यून्ड 50MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें OIS और f/1.6 अपर्चर के साथ 50MP का मेन कैमरा (Sony LYT-808), f/2.0 अपर्चर वाला 50MP का अल्ट्रा-वाइड (Samsung JN5) और 3x ऑप्टिकल जूम और OIS सपोर्ट के साथ 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस (Sony LYT-600) शामिल है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन के फ्रंट में 32MP का कैमरा मिलता है।

यह भी पढ़ें: iPhone की Green और Orange Dot को न करें नजरअंदाज, जानिए क्या बताती हैं ये