Move to Jagran APP

Flipkart पर अब हिंदी में भी कर सकेंगे शॉपिंग, जल्द ही अन्य भाषाओं में होगा उपलब्ध

Flipkart के इस समय 200 मिलियन से ज्यादा यूजर्स हैं जो इस प्लेटफॉर्म के जरिए शॉपिंग करते हैं। इन यूजर्स में से ज्यादातर यूजर्स टीयर-2 और टीयर-3 शहरों से आते हैं..

By Harshit HarshEdited By: Published: Wed, 04 Sep 2019 12:01 PM (IST)Updated: Wed, 04 Sep 2019 12:40 PM (IST)
Flipkart पर अब हिंदी में भी कर सकेंगे शॉपिंग, जल्द ही अन्य भाषाओं में होगा उपलब्ध
Flipkart पर अब हिंदी में भी कर सकेंगे शॉपिंग, जल्द ही अन्य भाषाओं में होगा उपलब्ध

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Flipkart वेबसाइट और ऐप को अब आप हिंदी में ही इस्तेमाल कर सकेंगे। कंपनी ने अपने प्लेटफॉर्म को अपग्रेड किया है। इस समय Flipkart के 200 मिलियन से ज्यादा यूजर्स हैं जो इस प्लेटफॉर्म के जरिए शॉपिंग करते हैं। इन यूजर्स में से ज्यादातर यूजर्स टीयर-2 और टीयर-3 शहरों से आते हैं। Flipkart ने अपने इंटरफेस को फेस्टिव सीजन और Big Billion Days Sale से पहले अपग्रेड किया है। Flipkart अपने इस इंटरफेस को पिछले कई महीने से टेस्ट कर रहा था। 

loksabha election banner

Flipkart का ये हिंदी इंटरफेस मुख्य तौर पर छोटे शहरों के यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है। जल्द ही इस प्लेटफॉर्म में अन्य भारतीय भाषाओं में प्रोडक्ट सर्च करने का ऑप्शन मिलेगा। Flipkart के इस नए यूजर इंटरफेस के जरिए यूजर्स स्मार्टफोन्स, फैशन प्रोडक्ट्स, होम अप्लायंसेज जैसे प्रोडक्ट्स को अब हिंदी में भी सर्च कर सकेंगे। इस नए इंटरफेस पर आपको प्रोडक्ट्स की कीमत और जानकारियां हिंदी में मिलेगी।

Flipkart ने इस यूजर इंटरफेस को लॉन्च करते हुए कहा कि, 2021 तक भारत में हिंदी कंटेंट सर्च करने वाले यूजर्स की संख्या बढ़ जाएंगी। पिछले कुछ सालों में हिंदी कंटेंट सर्च के ट्रेंड को देखते हुए इस नए यूजर इंटरफेस को लाया गया है। Flipkart को इस समय भारत में Amazon से कड़ी चुनौती मिल रही है। करीब 4 साल पहले भारतीय बाजार में एंट्री मारने वाले अमेरिकी ब्रांड Amazon ने Flipkart को कड़ी चुनौती दी है। Flipkart इस समय यूजर्स को वेबसाइट के अलावा ऐप के जरिए भी प्रोडक्ट्स खरीदने का विकल्प देता है। Flipkart या Flipkart Plus यूजर्स कंपनी के वेबसाइट या ऐप के जरिए उपलब्ध प्रोडक्ट्स को खरीद सकते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.