Pixel 11 लॉन्च होते ही सस्ता हुआ Apple का iPhone 17, खरीदने से पहले देख लें डील
Google Pixel 11 के लॉन्च के बाद, Apple का iPhone 17 Flipkart Freedom Sale में काफी सस्ता मिल रहा है। ...और पढ़ें

Pixel 11 लॉन्च होते ही सस्ता हुआ Apple का iPhone 17, खरीदने से पहले देख लें डील

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। एक तरफ महीनों के इंतजार के बाद गूगल के अपनी नेक्स्ट-जनरेशन Pixel 11 सीरीज आखिरकार कर दी है, तो वहीं, दूसरी तरफ नई फ्लैगशिप सीरीज के आते ही एप्पल का भी प्रीमियम iPhone 17 अब सस्ते में मिल रहा है। वैसे तो इस स्मार्टफोन को भारत में ₹82,900 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था, लेकिन अभी Flipkart इस डिवाइस पर अच्छी छूट दे रहा है।
खरीदार बैंक और कार्ड ऑफर्स का यूज करके तो इस फोन को काफी कम कीमत पर खरीद सकते हैं। iPhone 17 पर यह डील Flipkart Freedom Sale के तहत लिमिटेड टाइम के लिए है और कभी भी खत्म हो सकती है। ऐसे में अगर आप इस डिवाइस को खरीदना चाहते हैं, तो आपको और टाइम खराब नहीं करना चाहिए।
iPhone 17 पर डिस्काउंट ऑफर
एप्पल ने इस लेटेस्ट iPhone 17 को भारत में ₹82,900 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था। यह फ्लैगशिप डिवाइस अभी Flipkart की सेल के दौरान सिर्फ ₹81,900 में मिल रहा है, इसका मतलब है कि फोन पर ₹1,000 का डिस्काउंट मिल रहा है।

इसके अलावा, अगर आप Flipkart Axis या Flipkart SBI बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं, तो आपको ₹5,995 की एक्स्ट्रा छूट मिल सकती है, जिससे फोन की फाइनल कीमत घटकर सिर्फ ₹75,905 हो जाएगी।
जो यूजर्स डिवाइस के लिए फुल पेमेंट नहीं करना चाहते, उनके लिए 12 महीने के लिए ₹6,825 से शुरू होने वाली नो-कॉस्ट EMI का ऑप्शन भी है। जो ग्राहक पुराने फोन से अपग्रेड कर रहे हैं, वे एक्सचेंज ऑफर का भी लाभ उठा सकते हैं।
Apple iPhone 17 के स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो एप्पल के iPhone 17 में 6.3-इंच का OLED डिस्प्ले मिल रहा है। साथ ही फोन में 120Hz तक का रिफ्रेश रेट और ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले सपोर्ट भी मिल रहा है। स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 3,000 निट्स तक हो सकती है। इस डिवाइस में एप्पल का A19 चिपसेट और 8GB RAM मिल रही है।
फोटोग्राफी के लिए iPhone 17 में 48MP का फ्यूजन प्राइमरी कैमरा मिल रहा है। साथ ही फोन में मैक्रो 48MP का फ्यूजन अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। फोन के फ्रंट में सेल्फी के लिए 18MP का कैमरा दिया गया है। Apple का दावा है कि ये हैंडसेट iPhone 16 की तुलना में 6 घंटे तक ज्यादा बैटरी लाइफ ऑफर करता है।
