विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 25, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Flipkart Big Billion Days सेल 10 अक्टूबर से, स्मार्टफोन्स समेत कई प्रोडक्ट्स पर मिलेंगे ऑफर्स

By Harshit HarshEdited By:
Published: Tue, 25 Sep 2018 11:37 AM (IST)Updated: Tue, 25 Sep 2018 12:05 PM (IST)

इस 5 दिनों तक चलने वाले सेल में यूजर्स को स्मार्टफोन्स से लेकर कई प्रोडक्ट्स पर बंडल्ड डिस्काउंट ऑफर किया जाएगा

Flipkart Big Billion Days सेल 10 अक्टूबर से, स्मार्टफोन्स समेत कई प्रोडक्ट्स पर मिलेंगे ऑफर्स
Flipkart Big Billion Days सेल 10 अक्टूबर से, स्मार्टफोन्स समेत कई प्रोडक्ट्स पर मिलेंगे ऑफर्स

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। Flipkart पर Big Billion Days सेल इस बार 10 अक्टूबर से शुरू होने वाला है। इस 5 दिनों तक चलने वाले सेल में यूजर्स को स्मार्टफोन्स से लेकर कई प्रोडक्ट्स पर बंडल्ड डिस्काउंट ऑफर किया जाएगा। इस बार इस सेल की पांचवी वर्षगांठ है। फ्लिपकार्ट ने इस बार आयोजित होने वाले सेल के लिए मास्टरकार्ड के साथ करार किया है। इसके अलावा फ्लिपकार्ट की चिर प्रतिद्वंदी अमेजन भी इस दौरान फेस्टिव सीजन सेल ला सकती है। लेकिन, अमेजन ने इस सेल की तारीख की घोषणा फिलहाल नहीं की है। आइए, जानते हैं इस सेल में यूजर्स को क्या कुछ ऑफर किया जा सकता है।

Big Billion Days सेल को फेज वाइज रोल आउट किया जाएगा। इस सेल के पहले दिन फैशन, टीवी, होम अप्लायंस, फर्नीचर, स्मार्ट डिवाइस और अन्य प्रोडक्ट्स पर डिस्काउंट ऑफर किया जाएगा। इस सेल के दूसरे दिन स्मार्टफोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स पर डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। इस सेल के तीसरे दिन अन्य प्रोडक्ट्स पर ऑफर किया जाएगा। कंपनी के मुताबिक, इन रेग्यूलर डिस्काउंट्स के अलावा फ्लिपकार्ट पर हर घंटे फ्लैश सेल ऑफर किया जा रहा है। इसके अलावा हर 8 घंटे के बाद नई डील्स ऑफर की जाएगी।

फ्लिपकार्ट पर इस साल के सेल में कई पेमेंट ऑप्शन जोड़े जा रहे हैं। जिनमे एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड यूजर्स को बंडल्ड पेमेंट ऑफर किया जा रहा है। इसके अलावा चुनिंदा क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड यूजर्स को नो कॉस्ट ईएमआई ऑफर भी दिया जाएगा। इस साल फ्लिपकार्ट 60,000 रुपये तक का कार्डलेस क्रेडिट भी यूजर्स को ऑफर कर रहा है। इस कार्डलेस क्रेडिट को यूजर्स ईजी इंस्टॉलमेंट्स में पे कर सकते हैं। इसके अलावा कस्टमर्स पे लेटर ऑप्शन का इस्तेमाल करके कोई भी प्रोडक्ट खरीद कर उसका पेमेंट अगले महीने कर सकते हैं।

फ्लिपकार्ट प्लस मेंबर्स को इस Big Billion Days सेल का एक्सक्लूसिव अर्ली एक्सेस दिया जाएगा। मेंबर्स सेल के 3 घंटे पहले ही डील्स को एक्सेस कर सकेंगे। फोन पे यूजर्स को इस सेल के दौरान कैशबैक भी ऑफर किया जाएगा। इसके अलावा ट्रैवल और मोबाइल रिचार्ज पर भी एंड्रॉइड यूजर्स को डिस्काउंट ऑफर किया जाएगा। फ्लिपकार्ट ने कई सेलिब्रिटीज जैसे विराट कोहली, दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन के साथ इस सेल को प्रमोट करने का करार किया है। इसके अलावा सोशल मीडिया पर पर्सनलाइज्ड कंटेट को सेल के दौरान प्रमोट किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:

Vivo V9 Pro और Samsung Galaxy A9 Star Pro जल्द होंगे लॉन्च, जानें फीचर्स

पीएम मोदी के NaMo ऐप पर अब मिलेंगे टी-शर्ट्स, क्लीन गंगा फंड के लिए जमा होंगे पैसे

Jio यूजर्स के लिए खुशखबरी, अगले 5 साल तक Hotstar पर फ्री में देख सकेंगे सभी क्रिकेट मैच

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।