विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Flipkart बिग बिलियन डेज 2026 सेल इस दिन से शुरू होगी, सस्ते मिलेंगे फोन, TV और अन्य प्रोडक्ट्स

Published: Wed, 16 Sep 2026 11:00 AM (IST)

फ्लिपकार्ट ने अपनी सबसे बड़ी बिग बिलियन डेज 2026 सेल की तारीखों का ऐलान कर दिया है, जो 9 अक्टूबर ...और पढ़ें

Flipkart बिग बिलियन डेज 2026 सेल इस दिन से शुरू होगी, सस्ते मिलेंगे फोन, TV और अन्य प्रोडक्ट्स

Flipkart बिग बिलियन डेज 2026 सेल इस दिन से शुरू होगी, सस्ते मिलेंगे फोन, TV और अन्य प्रोडक्ट्स 

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। फ्लिपकार्ट ने आखिरकार अपनी सबसे बड़ी शॉपिंग सेल Big Billion Days 2026 सेल की डेट अनाउंस कर दी है। ई-कॉमर्स कंपनी की ये सेल भारत में अगले महीने 9 अक्टूबर 2026 से शुरू होने जा रही है। Flipkart Plus, Flipkart Black और Flipkart Credit Card यूजर्स को इस सेल का अर्ली एक्सेस एक दिन पहले ही मिल जाएगा। इसका मतलब है कि ये ग्राहक 8 अक्टूबर से ही सेल के ऑफर्स का लाभ ले सकेंगे।

इतना ही नहीं फ्लिपकार्ट ने सेल के लिए एक डेडिकेटेड माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी है, जहां इस सेल से जुड़े बैंक डिस्काउंट, स्पेशल डील्स और अन्य ऑफर्स को दिखाया गया है। कंपनी ने संकेत दिया है कि इस साल की Big Billion Days सेल के दौरान भी फोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स और होम अप्लायंसेज तक कई प्रोडक्ट्स पर शानदार डील्स देखने को मिल सकती हैं।

क्रेडिट कार्ड पर 10% तक छूट

इस Big Billion Days 2026 सेल के दौरान ग्राहकों को Axis Bank और ICICI Bank के कार्ड से पेमेंट करने पर सीधे 10 परसेंट तक का इंस्टेंट डिस्काउंट देखने को मिल सकता है। इसके अलावा Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने वाले ग्राहकों को 10 परसेंट का डिस्काउंट मिलेगा। Flipkart के Super Money से पहली ट्रांजैक्शन करने पर 10 परसेंट कैशबैक भी मिलेगा।

‘Price Crash’ से लेकर मिलेंगे ‘Rush Hours’ ऑफर

इसके अलावा कंपनी इस सेल में कई तरह के स्पेशल इवेंट और डील्स भी लेकर आएगी। सेल के दौरान Price Crash, BBD Specials, Tick Tock Deals, Brand Hours, डबल डिस्काउंट और Rush Hours भी कई तरह का सामान सस्ता मिलेगा। हालांकि, इन ऑफर्स के तहत किन प्रोडक्ट्स पर कितनी डिस्काउंट मिलेगी, इसकी डिटेल्स अभी सामने नहीं आई हैं।

यह भी पढ़ें- Redmi के 9,000 mAh बैटरी वाले नए 5G फोन की सेल कल से, 16GB तक RAM और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर