विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Flipkart Big Bang Diwali Sale इस तारीख से शुरू होगी, iPhone 17 समेत इन प्रोडक्ट्स पर मिलेगी छूट

Published: Mon, 26 Oct 2026 02:00 PM (IST)

फ्लिपकार्ट ने अपनी नई 'बिग बैंग दिवाली सेल 2026' की घोषणा की है, जो 28 अक्टूबर से शुरू होगी। इस ...और पढ़ें

Flipkart Big Bang Diwali Sale इस तारीख से शुरू होगी, iPhone 17 समेत इन प्रोडक्ट्स पर मिलेगी छूट

Flipkart Big Bang Diwali Sale इस तारीख से शुरू होगी, iPhone 17 समेत इन प्रोडक्ट्स पर मिलेगी छूट


timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। क्या आपने फ्लिपकार्ट की Big Billion Days सेल को मिस कर दिया है तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म ने अब Flipkart Big Bang Diwali Sale 2026 सेल की घोषणा कर दी है। जी हां, कंपनी ने फेस्टिव सीजन के दौरान ग्राहकों के लिए एक और सेल का ऐलान किया है। अब ये नई दिवाली सेल आगामी 28 अक्टूबर से शुरू हो रही है।

इस सेल में भी न सिर्फ स्मार्टफोन बल्कि लैपटॉप, स्मार्ट टीवी, वॉशिंग मशीन, फ्रिज और स्मार्टवॉच समेत कई इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स पर डिस्काउंट देखने को मिल सकता है। कंपनी ने आगामी सेल के लिए माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी है, जहां कई ऑफर्स और डिवाइस के नाम सामने आए हैं। चलिए कुछ खास ऑफर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं...

Flipkart Big Bang Diwali Sale 2026 के खास बैंक ऑफर्स

फ्लिपकार्ट की इस नई सेल में SBI क्रेडिट और डेबिट कार्ड से पेमेंट करने पर 10 परसेंट तक का इंस्टेंट डिस्काउंट देखने को मिलने वाला है। साथ ही इस सेल में SBI क्रेडिट कार्ड EMI ट्रांजैक्शन पर भी ये ऑफर मिलने वाला है। इसके अलावा, ग्राहकों को 2 लाख रुपये तक का क्रेडिट और नो-कॉस्ट EMI का ऑप्शन भी मिलने वाला है। जबकि Flipkart Pay Later के जरिए पेमेंट वाले ग्राहकों को 1,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल सकता है।

कंपनी न सिर्फ बैंक ऑफर्स बल्कि स्मार्टफोन और अन्य डिवाइस पर फ्लैट प्राइस कट और एक्सचेंज ऑफर भी देगी। हालांकि, अलग-अलग प्रोडक्ट पर मिलने वाले डिस्काउंट की पूरी डिटेल्स तो सेल शुरू होने के बाद ही सामने आएगी।

iPhone 17 समेत इन स्मार्टफोन्स पर डिस्काउंट

फ्लिपकार्ट की इस अपकमिंग Big Bang Diwali Sale 2026 में एप्पल iPhone 17 को डिस्काउंटेड प्राइस पर खरीदने का मौका मिलेगा। आईफोन के साथ-साथ Samsung Galaxy S25 FE, Oppo K14x 5G, Vivo T5 Lite, Poco X8 Power, HMD Vibe 2 5G और Realme P4 Power 5G जैसे स्मार्टफोन्स पर भी सेल में डिस्काउंट मिलेगा।

सेल के दौरान Motorola Edge 70 Pro, Nothing Phone (4a), Moto G37 Power, Ai+ Nova 2 Power 5G और Ai+ Nova 2 Neo जैसे डिवाइस भी सस्ते में मिल सकते हैं। सेल में Boltt Ace स्मार्टवॉच भी कम कीमत में मिल सकती है।

यह भी पढ़ें- 8000 mAh बैटरी वाला Oppo का 5G फोन नए वैरिएंट में, 200MP कैमरा और MediaTek प्रोसेसर