विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 05, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Apple Days Sale: iPhones पर मिल रहा ₹7,000 तक का फ्लैट डिस्काउंट

By Shilpa SrivastavaEdited By:
Published: Wed, 05 Feb 2020 07:00 AM (IST)

Apple Days Sale में जहां iPhone X को 5000 रुपये के डिस्काउंट के साथ वहीं iPhone 11 ka No Cost EMI पर खरीदा जा सकेगा

Apple Days Sale: iPhones पर मिल रहा ₹7,000 तक का फ्लैट डिस्काउंट
Apple Days Sale: iPhones पर मिल रहा ₹7,000 तक का फ्लैट डिस्काउंट

नई दिल्ली, टेक डेस्क। ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart ने अपने प्लेटफॉर्म पर Apple Days सेल का आयोजन किया है। यह सेल आज से शुरू होकर 8 फरवरी तक चलेगी। इस दौरान कुछ iPhones पर डिस्काउंट उपलब्ध कराया जा रहा है। साथ ही कुछ डील्स भी दी जा रही हैं। Apple Days Sale में जहां iPhone X को 5,000 रुपये के डिस्काउंट के साथ वहीं, iPhone 11 ka No Cost EMI पर खरीदा जा सकेगा। वहीं, HDFC बैंक के कार्ड्स पर भी डिस्काउंट उपलब्ध कराया जा रहा है।

Apple Days Sale में इन iPhones पर मिल रहा डिस्काउंट: iPhone XS के 64 जीबी वेरिएंट की बात करें तो इसे 54,999 रुपये में उपलब्ध कराया गया है। Flipkart पर इसकी कीमत 59,999 रुपये थी। ऐसे में इस पर 5,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा iPhone XS पर एक्सचेंज डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। वहीं, iPhone 11 की बात करें तो इस पर कोई कटौती तो नहीं की गई है लेकिन इस फोन को No Cost EMI पर खरीदा जा सकेगा। वहीं, iPhone 11 Pro को 10,817 रुपये प्रति माह से शुरू होने वाली No Cost EMI पर खरीदा जा सकेगा। वहीं, HDFC बैंक के डेबिट या क्रेडिट कार्ड के जरिए पेमेंट करने पर यूजर्स को 7,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट उपलब्ध कराया जाएगा।

iPhone XR की बात करें तो इसे भी No Cost EMI पर खरीदा जा सकेगा। इस पर कोई कटौती नहीं की गई है। HDFC बैंक के डेबिट या क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 5,000 रुपये का ऑफ दिया जाएगा। iPhone 8 का 64 जीबी वेरिएंट 34,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा iPhone 7 और iPhone 7 Plus को क्रमश: 24,999 रुपये और 33,999 रुपये में उपलब्ध कराया गया है। इसके साथ ही iPhone 6s के 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 23,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।