विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 12, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Flipkart-Amazon पर शॉपिंग करते समय रखें ध्यान, ये बैंक भी ऑफर कर रहे हैं कैशबैक

By Harshit HarshEdited By:
Published: Fri, 12 Oct 2018 03:13 PM (IST)Updated: Sat, 13 Oct 2018 08:34 AM (IST)

फ्लिपकार्ट, अमेजन और पेटीएम मॉल एचडीएफसी बैकं, एक्सिस बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के साथ साझेदारी में डिस्काउंट ऑफर कर रहे हैं

Flipkart-Amazon पर शॉपिंग करते समय रखें ध्यान, ये बैंक भी ऑफर कर रहे हैं कैशबैक
Flipkart-Amazon पर शॉपिंग करते समय रखें ध्यान, ये बैंक भी ऑफर कर रहे हैं कैशबैक

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। इन दिनों फेस्टिव सीजन सेल लगभग सभी ई-कॉमर्स साइट्स पर चल रहे हैं। ई-कॉमर्स साइट्स पर चलने वाले सेल में आप भारी कैशबैक के साथ ही अन्य ऑफर्स का भी आनंद उठा सकते हैं। अमेजन, फ्लिपकार्ट या फिर पेटीएम मॉल हो सभी ई-कॉमर्स कंपनियां किसी न किसी बैंक के साथ साझेदारी में अपने ग्राहकों को कैशबैक ऑफर कर रही हैं। फ्लिपकार्ट, अमेजन और पेटीएम मॉल एचडीएफसी बैकं, एक्सिस बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के साथ साझेदारी में डिस्काउंट ऑफर कर रहे हैं। अगर आपके पास इन बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड नहीं हैं फिर भी आप डिस्काउंट और कैशबैक का लाभ ले सकते हैं।

इंडसइंड बैंक

इंडसइंड बैंक इन दिनों फेस्टिवल सीजन में रिवॉर्ड्स फेस्टिवल ऑफर चला रहा है इस ऑफर के तहत पहले आपको रजिस्ट्रेशन कराना होगा। अगर आप 10 हजार रुपए खर्च करते हैं तो आपको दोगुने रिवॉर्ड पॉइंट मिलेंगे, 24 हजार खर्च करने पर तिगुने और 44 हजार रुपए खर्च करने पर आप पांच गुना रिवॉर्ड्स पॉइंट मिलेगा। इस ऑफर के तहत आप अधिकतम 20 हजार रिवॉर्ड्स पॉइंट प्राप्त कर सकते हैं। यह ऑफर 10 अक्टूबर से 10 नवंबर तक चलेगा।

स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक

स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक से भी आप को कैशबैक ऑफर किया जा रहा है। अगर, आप 15 हजार से ज्यादा खर्च करते हैं तो 1 फीसद का अनलिमिटेड कैशबैक मिलेगा जबकि 48 हजार से ज्यादा खर्च करने पर 1.5 फीसद अनलिमिटेड कैशबैक दिया जाएगा। यह ऑफर 5 अक्टूबर से 5 नवंबर तक चलेगा। इस ऑफर के तहत आप किसी भी पार्टनर ई-कॉमर्स साइट से डिस्काउंट ऑफर ले सकते हैं।

आरबीएल बैंक

आरबीएल बैंक इन दिनों चल रहे फेस्टिव सीजन में 1 लाख रुपए से ज्यादा खरीदारी करने पर अमेजन इको डॉट (थर्ड जनरेशन) ऑफर कर रहा है। यह ऑफर 10 अक्टूबर से 10 नवंबर तक चलेगा।

यह भी पढ़ें:

Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung के स्मार्टफोन्स पर 62 फीसद तक डिस्काउंट

Facebook ने लॉन्च किया वीडियो कॉलिंग डिवाइस, जानें इसके खास फीचर्स

Honor 8C की जानकारियां हुई लीक, इस खास प्रोसेसर के साथ हो सकता है लॉन्च 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।