क्यों फट जाते हैं पावर बैंक? फ्लाइट में ले जाते वक्त भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां
हाल ही में इंडिगो फ्लाइट में पावर बैंक में आग लगने की घटना के बाद हवाई यात्रा में इसकी सुरक्षा पर सवाल उठे हैं।

क्यों फट जाते हैं पावर बैंक? फ्लाइट में ले जाते वक्त भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। हवाई यात्रा के दौरान आजकल पावर बैंक साथ रखना काफी आम बात है, लेकिन छोटी-सी लापरवाही ऐसे में बड़ा हादसा बन सकती है। जी हां, हाल ही में चंडीगढ़ से उड़ान भरने वाली एक IndiGo फ्लाइट में कथित तौर पर पावर बैंक में आग लगने की घटना ने सभी को डरा दिया है, जिसके बाद एक बार फिर फ्लाइट सेफ्टी को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
ऐसे में अगर आप भी फ्लाइट में पावर बैंक लेकर साथ जाते हैं, तो कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखें। इससे पहले चलिए जानते हैं कि आखिर पावर बैंक क्यों फट जाता है।
क्यों फट जाता है Power Bank?
दरअसल पावर बैंक के अंदर Lithium-ion बैटरी मिलती है। ऐसे में अगर ये बैटरी ज्यादा हीट हो जाए, ओवरचार्ज हो जाए, शॉर्ट सर्किट हो जाए या फिर इसकी क्वालिटी खराब हो तो इसमें थर्मल रनअवे नाम की स्थिति पैदा हो जाती है। इसके कारण बैटरी तेजी से हीट होने लग जाती है और धुआं, आग या ब्लास्ट जैसी कंडीशन तक बन जाती है।
एक्सपर्ट्स के मुताबिक फ्लाइट के दौरान केबिन प्रेशर, हीट और गलत तरीके से रखे गए इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स भी जोखिम को काफी ज्यादा बढ़ा देते हैं। इसलिए फ्लाइट में Power Bank ले जाते समय निचे बताई गई 5 गलतियां तो बिलकुल भी न करें।

फ्लाइट में Power Bank ले जाते वक्त न करें ये 5 गलतियां
चेक-इन बैगेज में Power Bank
ज्यादातर एयरलाइंस पावर बैंक को चेक-इन लगेज में रखने की परमिशन नहीं देती। इसलिए इसे हमेशा अपने हैंड बैगेज में रखें ताकि किसी समस्या की स्थिति में इस पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।
लोकल या सस्ते पावर बैंक
अगर आप बहुत सस्ते या बिना सेफ्टी सर्टिफिकेशन वाले पावर बैंक यूज कर रहे हैं तो आप किसी दिन बड़ी मुश्किल में पड़ सकते हैं। ऐसे पॉवरबैंक जल्दी गर्म हो सकते हैं। इसलिए हमेशा भरोसेमंद Xiaomi, Samsung या दूसरी विश्वसनीय कंपनियों के प्रोडक्ट ही लें।
लगातार चार्जिंग
कुछ लोग तो फ्लाइट में फोन और पावर बैंक दोनों को लगातार यूज करते रहते हैं। इससे बैटरी हीट हो सकती है। इसलिए जरूरत न हो तो पावर बैंक को बैग में सुरक्षित रखें। फालतू में इसे फ्लाइट के अंदर चार्ज न करें।
डैमेज या फूला हुआ Power Bank
अगर पावर बैंक फूल गया है, ज्यादा हीट हो रहा है या उससे जलने जैसी गंध आ रही है, तो तुरंत उसका यूज बंद कर दें। ऐसे पॉवरबैंक फ्लाइट में बड़ा खतरा पैदा कर सकते हैं।
कैपेसिटी (mAh) की लिमिट
ज्यादातर एयरलाइंस 100Wh यानी लगभग 27,000 mAh क्षमता वाले पावर बैंक को हैंड लगेज में ले जाने की अनुमति देती हैं। ज्यादा कैपेसिटी वाले पावर बैंक ले जाने पर सिक्योरिटी में आपको रोका जा सकता है।
