विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फोन की टच स्क्रीन काम नहीं कर रही? तो इन आसान तरीकों से करें ठीक

Published: Thu, 17 Sep 2026 04:30 PM (IST)

यदि आपके स्मार्टफोन की टच स्क्रीन अचानक काम करना बंद कर दे, तो घबराएं नहीं। अक्सर यह समस्या सॉफ्टवेयर गड़बड़ी, ...और पढ़ें

फोन की टच स्क्रीन काम नहीं कर रही? तो इन आसान तरीकों से करें ठीक

फोन की टच स्क्रीन काम नहीं कर रही? तो इन आसान तरीकों से करें ठीक


timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। आजकल स्मार्टफोन हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन गया है। ऐसे में अगर मोबाइल इस्तेमाल करते वक्त अगर अचानक टच स्क्रीन काम करना बंद कर दे तो फोन चलाना मुश्किल हो सकता है। कभी कभी तो इसकी वजह कोई बड़ी हार्डवेयर दिक्कत नहीं, बल्कि सॉफ्टवेयर में कोई गड़बड़ी, स्क्रीन पर नमी या किसी एप की समस्या होती है। इसलिए ऐसे में तुरंत सर्विस सेंटर जाने से पहले कुछ आसान तरीके ट्राई करके इसे ठीक किया जा सकता है। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं...

स्क्रीन को चेक करें

अगर मोबाइल की टच स्क्रीन काम नहीं कर रही है तो सबसे पहले स्क्रीन को क्लीन करें। स्क्रीन पर पानी, पसीना, धूल या तेल होने की वजह से टच सही से काम नहीं कर सकती, ऐसे में एक साफ और सूखे माइक्रोफाइबर कपड़े से स्क्रीन को अच्छी तरह क्लीन करें।

फोन को रीस्टार्ट करें

इसके बाद भी अगर समस्या आ रही है तो फोन को रीस्टार्ट करें। कभी कभी किसी सॉफ्टवेयर गड़बड़ी की वजह से भी टच रिस्पॉन्स करना बंद कर देती है। ऐसी कंडीशन में फोन को रीस्टार्ट करना बेहतर हो सकता है। अगर टच पूरी तरह काम नहीं कर रही है तो फोन के पावर और वॉल्यूम बटन के जरिए Force Restart करके भी एक बार ट्राई करें।

स्क्रीन प्रोटेक्टर हटाएं

अगर कुछ वक्त पहले ही आपने मोबाइल पर नया स्क्रीन गार्ड या टेम्पर्ड ग्लास लगवाया है और उसके बाद से टच में समस्या आई है तो इसे हटाकर एक बार स्क्रीन टेस्ट करें। कई बार खराब क्वालिटी का या गलत तरीके से लगाया गया स्क्रीन प्रोटेक्टर भी टच रिस्पॉन्स को खराब कर सकता है।

फोन को अपडेट करें

इसके अलावा अगर टच कभी कभी रिस्पॉन्स नहीं कर रही है तो फोन में मौजूद सॉफ्टवेयर बग भी इसका कारण हो सकता है। ऐसे में फोन में उपलब्ध सिस्टम अपडेट को चेक करें और जरूरी होने पर इसे पहले इंस्टॉल करें।

फिर भी टच काम न करे तो क्या करें?

इतना सब करने के बाद भी अगर स्क्रीन काम नहीं कर रही है तो शायद स्क्रीन पर कहीं क्रैक है या फोन गिरने या पानी में जाने के बाद टच ने काम करना बंद किया है या स्क्रीन का कोई हिस्सा रिस्पॉन्स नहीं कर रहा है, तो ऐसे में ये समस्या सॉफ्टवेयर की नहीं बल्कि हार्डवेयर से जुड़ी हो सकती है। ऐसी कंडीशन में फोन को डेटा का बैकअप लेने के बाद सर्विस सेंटर पर ले जाएं।

यह भी पढ़ें- 10,000 mAh बैटरी वाला OPPO का नया 5G फोन, 120Hz डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर भी