विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इंडियन स्मार्टफोन मार्केट में एंट्री की तैयारी में Fire-Boltt, 'Boltt' ब्रांड के तहत लॉन्च हो सकता पहला 4G फोन

Published: Sat, 04 Jul 2026 11:30 AM (GMT+05:30)

होमग्रोन कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और वियरेबल्स ब्रांड Fire-Boltt जल्द ही भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में कदम रखने जा रहा है। कंपनी ने ...और पढ़ें

Fire Boltt के पहले स्मार्टफोन्स भारत में लॉन्च होने वाले हैं। Photo- ChatGPT. (Representational Image)

Fire Boltt के पहले स्मार्टफोन्स भारत में लॉन्च होने वाले हैं। Photo- ChatGPT. (Representational Image)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। होमग्रोन कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और वियरेबल्स ब्रांड Fire-Boltt ने हाल ही में भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में एंट्री करने का एलान किया है। कंपनी ने कन्फर्म किया है कि वह Boltt नाम के एक नए ब्रांड के तहत नए स्मार्टफोन लॉन्च करने की प्लानिंग कर रही है। हालांकि कंपनी के ऑफिशियल स्पेसिफिकेशन्स अभी सामने नहीं आए हैं, लेकिन एक नए लीक से इसके पहले हैंडसेट के संभावित नाम का खुलासा हो गया है। इसे एक बेंचमार्किंग साइट पर भी देखा गया है, जहां इसके मेजर स्पेसिफिकेशन्स लिस्टेड हैं। इस कथित फोन में UniSoc चिपसेट और 4GB RAM मिलने की बात कही गई है।

Boltt Evo 4G के संभावित स्पेसिफिकेशन्स

टिप्स्टर अभिषेक यादव के एक X पोस्ट के मुताबिक, Fire-Boltt का पहला स्मार्टफोन Boltt Evo 4G नाम से मार्केट में डेब्यू कर सकता है। जैसा कि नाम से समझा जा सकता है, इस कथित हैंडसेट में 4G कनेक्टिविटी का सपोर्ट मिल सकता है और ये बजट स्मार्टफोन सेगमेंट को टारगेट कर सकता है। टिप्स्टर ने शुरुआत में संकेत दिया था कि ये फोन या तो Unisoc Tiger T615 (UMS9230E) या फिर Unisoc Tiger T7250 चिपसेट से लैस हो सकता है।

हालांकि, हाल ही में सामने आई एक Geekbench लिस्टिंग ने प्रोसेसर की डिटेल्स को काफी हद तक साफ कर दिया है।

91 मोबाइल्स की रिपोर्ट के मुताबिक, इस बेंचमार्क लिस्टिंग के मुताबिक, हैंडसेट का मॉडल नाम Boltt Evo है। इसमें मदरबोर्ड का कोडनेम 'ums9230_6h10' बताया गया है। इस SoC की बेस ऑपरेटिंग फ्रिक्वेंसी 1.61GHz है। ये एक ऑक्टा-कोर CPU है जो ARMv8 आर्किटेक्चर पर काम करता है। इसमें 1.61GHz पर क्लॉक्ड छह एफिशिएंसी कोर्स और 1.82GHz पर रन करने वाले दो परफॉर्मेंस कोर्स शामिल हैं। मार्केट में मौजूद बाकी चिपसेट्स से इन नंबर्स की तुलना करने पर साफ होता है कि यह Unisoc T7250 प्रोसेसर है।

ये 12nm नोड पर बेस्ड एक एंट्री-लेवल प्रोसेसर है। साल 2024 में पेश किया गया ये प्रोसेसर मार्केट के कई बजट स्मार्टफोन्स को पावर देता है, जिनमें Realme P4x, Oppo A6c, Poco C81 Pro और Itel Zeno 200 शामिल हैं।

लिस्टिंग से ये भी संकेत मिला है कि Boltt Evo 4G आउट ऑफ द बॉक्स Android 16 पर रन करेगा। लीक हुए स्पेसिफिकेशन्स के आधार पर उम्मीद है कि इसमें कम से कम 4GB RAM दी जाएगी। इसके 4GB वेरिएंट ने Android AArch64 के लिए हुए Geekbench 6.7.1 टेस्ट में सिंगल-कोर में 440 पॉइंट्स और भाई मल्टी-कोर में 1,470 पॉइंट्स का स्कोर हासिल किया है।

खास बात ये है कि Fire-Boltt पहले ही कन्फर्म कर चुका है कि उसके स्मार्टफोन पोर्टफोलियो में Evo और Ace सीरीज के मॉडल्स शामिल होंगे, जो 4G और 5G दोनों सेगमेंट्स में आएंगे। हालांकि, इसकी ऑफिशियल लॉन्च डेट का खुलासा होना अभी बाकी है।

यह भी पढ़ें: अगर किसी ने ई-रिक्शा ऑफ कर दिया है तो कैसे ऑन करें? नोट कर लें काफी आसान है तरीका