Xiaomi 12T के लांच से पहले फीचर्स हुए लीक, Android 12 और 120 HZ रिफ्रेश रेट के साथ लांच हो सकता है
चीनी कंपनी शाओमी अपने नए फोन Xiaomi 12T को लांच करने की तैयारी में लगी हुई है। लेकिन कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के जरिये इस स्मार्टफोन के फीचर्स लीक हो गए है। क्या है इसके वो फीचर्स आईये जानते हैं।
नई दिल्ली, टेक डेस्क। चीनी कंपनी शाओमी अपने नए फोन Xiaomi 12T को लांच करने की तैयारी में लगी हुई है। लेकिन कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के जरिये इस स्मार्टफोन के फीचर्स लीक हो गए है। क्या है इसके वो फीचर्स आईये जानते हैं।
Xiaomi 12T के संभावित फीचर्स
Xiaomi 12T में Qualcomm का Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर लगा हो सकता है। कंपनी इस फोन के 3 मॉडल लांच कर सकती है। इनमें 8 GB की रैम, 128 GB इंटरनल स्टोरेज, 8 GB की रैम, 256 GB इंटरनल स्टोरेज और 12 GB रैम, 256 GB इंटरनल स्टोरेज वाले मॉडल हो सकते हैं।
अगर डिस्प्ले की बात करें तो कंपनी इसमें 120 HZ का रिफ्रेश रेट दे सकती है। इसके साथ फोन में Amoled डिस्प्ले भी मिल सकता है। इसमें 120 W का फ़ास्ट चार्जिंग फीचर दे सकती है। यह फोन Android 12 पर आधारित MIUI 13 के साथ लांच हो सकता है।
हालाँकि अभी फोन के कैमरे की ज्यादा जानकारी नहीं मिली है कि फोन में ट्रिपल कैमरा या quad कैमरा सेटअप होगा। लेकिन इतना पता चला है कि इसमें OIS (optical image stabilisation) कैमरा हो सकता है।
इस सीरीज का एक और फोन Xiaomi 12 Ultra भी लांच होगा। जानिये इसके भी फीचर्स।
Xiaomi 12 Ultra के संभावित फीचर्स
शाओमी अपने इस फोन को Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर के साथ लांच कर सकती है। इस फोन में 8 GB या 12 GB की रैम और 256 GB या 512 GB की इंटरनल स्टोरेज हो सकती है। इस फोन में 6.6 या 6.7 इंच की स्क्रीन हो सकती है जिससे AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है। फोन 1700 निट्स की ब्राइटनेस दे सकता है। इस फोन में 120 HZ का रिफ्रेश रेट मिल सकता है।
अगर कैमरे की बात करें तो यह इस फोन के ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ आने की उम्मीद है। जिसमें 50 MP का मेन बैक कैमरा, 48 MP का अल्ट्रा वाइड और 48 MP का टेलीफोटो कैमरा लगा हो सकता है। इसके साथ ही 5x ज़ूम भी मिल सकता है। इसके अलावा सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इस फोन में 20 MP का कैमरा लगा हो सकता है।
हालाँकि दोनों ही फोन के ये संभावित फीचर्स हैं। कंपनी ने इन smartphones के नाम, फीचर्स और लांच डेट पर कुछ भी साफ़ नहीं किया है।