लाइक दबाओ और पैसे भेजो... X पर मस्क का नया दांव, समझिए क्या है नया टिपिंग फीचर
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर क्रिएटर्स के लिए एक नया टिपिंग फीचर आ रहा है, जिससे यूजर्स लाइक बटन को ...और पढ़ें

लाइक दबाओ और पैसे भेजो... X पर मस्क का नया दांव, समझिए क्या है नया टिपिंग फीचर

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X का इस्तेमाल कर रहे यूजर्स के लिए अच्छी खबर है। कंपनी जल्द ही क्रिएटर्स को टिप भेजना आसान बनाने जा रही है। जी हां, कंपनी के मालिक एलन मस्क ने नए टिपिंग फीचर का एलान किया है। इस नए फीचर के जरिए यूजर किसी पोस्ट के लाइक बटन को लॉन्ग-प्रेस करके उसके क्रिएटर को पैसे भेज सकेंगे।
शुरुआत में यूजर्स 1 डॉलर भेज पाएंगे और ये पेमेंट X Money के जरिए पूरा होगा। हालांकि अभी ये फीचर सिर्फ अमेरिकी यूजर्स के लिए ही पेश किया जाएगा। कंपनी ने अभी तक इसके रोलआउट की कोई डेट अनाउंस नहीं की है।
कैसे काम करेगा X का $1 टिपिंग फीचर?
मस्क ने अपने एक हालिया X पोस्ट में इसके बारे में बताया है। मस्क का कहना है कि यूजर्स को जल्द ही लाइक बटन को देर तक दबाने पर सामने वाले को 1 डॉलर भेजने का ऑप्शन मिलेगा। चलिए इस फीचर के प्रोसेस को चार स्टेप में समझते हैं...
- स्टेप 1: सबसे पहले यूजर को X पर अपनी पसंद की पोस्ट पर जाना होगा।
- स्टेप 2: अब पोस्ट के लाइक बटन को लॉन्ग-प्रेस करना होगा।
- स्टेप 3: इसके बाद X Money के जरिए 1 डॉलर भेजने का ऑप्शन मिलेगा।
- स्टेप 4: ट्रांजैक्शन जैसे ही पूरा हो जाएगा क्रिएटर को 1 डॉलर टिप मिल जाएगी।
इस फीचर से यूजर्स बिना अलग पेमेंट प्रोसेस अपनाए क्रिएटर्स को फाइनेंशियल हेल्प कर सकेंगे। हालांकि, अभी ये क्लियर नहीं है कि टिप का अमाउंट बदला जा सकेगा या नहीं और इसके लिए किन शर्तों को कम्पलीट करना होगा।
ये भी समझिए क्या है X Money
सीधे शब्दों में कहें तो X Money, X का फाइनेंशियल प्लेटफॉर्म है। इसके जरिए यूजर्स के बीच पैसे ट्रांसफर करने से लेकर डिपॉजिट अकाउंट और X-ब्रांडेड Visa डेबिट कार्ड जैसी सुविधाएं मिलती हैं। इसकी बैंकिंग सर्विस में Cross River Bank का इंफ्रास्ट्रक्चर यूज होता है। X खुद बैंक नहीं है, बल्कि बैंकिंग पार्टनर के जरिए फाइनेंशियल सर्विसेज उपलब्ध कराता है।
भारत में कब तक आएगा ये फीचर?
फिलहाल X ने भारत में X Money या $1 टिपिंग फीचर लॉन्च करने की कोई खास डेट अनाउंस नहीं की है। इंडियन यूजर्स को इसके लिए अभी और इंतजार करना पड़ सकता है। कंपनी का टारगेट X को एक ‘एवरीथिंग ऐप’ बनाना है, जहां न सिर्फ सोशल मीडिया और मैसेजिंग हो बल्कि इसमें पेमेंट जैसी सुविधाएं एक ही जगह मिलें।
