विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

क्या एक ही फोन में दो SIM होने से बैटरी जल्दी खत्म होती है? ज्यादातर लोग नहीं जानते सच

Published: Mon, 12 Oct 2026 07:30 PM (IST)

स्मार्टफोन में दो सिम कार्ड का उपयोग करने से बैटरी की खपत थोड़ी बढ़ जाती है, क्योंकि फोन को दोनों ...और पढ़ें

क्या एक ही फोन में दो SIM होने से बैटरी जल्दी खत्म होती है? ज्यादातर लोग नहीं जानते सच

क्या एक ही फोन में दो SIM होने से बैटरी जल्दी खत्म होती है? ज्यादातर लोग नहीं जानते सच

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। आज के टाइम में ज्यादातर स्मार्टफोन डुअल SIM सपोर्ट के साथ आते हैं। काफी लोग एक ही डिवाइस में दो SIM कार्ड यूज करते हैं, ताकि पर्सनल और ऑफिस नंबर को अलग रखा जा सके। जबकि कुछ यूजर्स आज भी एक SIM का यूज कॉलिंग के लिए और दूसरे SIM का यूज इंटरनेट के लिए करते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि फोन में दो SIM होने से बैटरी तेजी से खत्म होती है? अगर सीधे शब्दों में कहें तो इसका जवाब हां है, लेकिन इसका असर कई बातों पर डिपेंड करता है।

जब आप फोन में दो SIM कार्ड यूज करते हैं, तो स्मार्टफोन को दोनों नेटवर्क से कनेक्ट रहने के लिए लगातार काम करना पड़ता है। इसके लिए फोन का मॉडेम और नेटवर्क से जुड़ा हार्डवेयर एक्टिव रहता है। ऐसे में नेटवर्क से कनेक्शन बनाए रखने, कॉल और मैसेज रिसीव करने के लिए डिवाइस लगातार सिग्नल रिफ्रेश करता है। इस दौरान डिवाइस की बैटरी खर्च होती है।

क्या ड्यूल सिम से दोगुनी खर्च होगी बैटरी?

हालांकि इसका ये मतलब नहीं है कि दो SIM यूज करने पर बैटरी भी दोगुनी तेजी से खत्म होगी। ड्यूल सिम होने पर बैटरी पर पड़ने वाला असर काफी लिमिटेड होता है, लेकिन नेटवर्क की कंडीशन और फोन के मॉडल के बेस पर ये बदल सकता है।

वहीं अगर आपके फोन में दोनों SIM के नेटवर्क खराब हैं, तो बैटरी की खपत बढ़ सकती है। ऐसी कंडीशन में फोन बेहतर सिग्नल सर्च करने और नेटवर्क से कनेक्शन बनाए रखने के लिए ज्यादा बैटरी खर्च कर सकता है।

बेसमेंट, लिफ्ट, ग्रामीण इलाकों या कम नेटवर्क कवरेज वाले एरिया में फोन की बैटरी तेजी से खत्म हो सकती है। अगर दोनों SIM अलग-अलग नेटवर्क ऑपरेटर के हैं और उनमें से किसी एक का सिग्नल खराब है, तो भी बैटरी की खपत बढ़ सकती है।

यह भी पढ़ें- 7000 mAh बैटरी वाले Vivo के 5G फोन पर डिस्काउंट, 200MP कैमरा और MediaTek प्रोसेसर