यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 19, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
देसी Tiktok ऐप Mitron का बड़ा कमाल, चंद माह में मिली इतने करोड़ की फंडिंग
देसी शार्ट वीडियो मेकिंग ऐप Mitron को tiktok के टक्कर में लॉन्च किया गया था। लॉन्चिंग के बाद से Mitron ऐप सुर्खियों में रहा है।

नई दिल्ली, टेक डेस्क. देसी शार्ट वीडियो मेकिंग ऐप Mitron को tiktok के टक्कर में लॉन्च किया गया था। लॉन्चिंग के बाद से Mitron ऐप सुर्खियों में रहा। हालांकि लॉन्चिंग के बाद एक बार फिर Mitron ऐप चर्चा में है, जिसकी वजह ऐप को मिलने वाली बड़ी फंडिंग है। दरअसल देसी वीडियो मेंकिंग ऐप Mitron को 5 ट्रिलियन डॉलर यानी 37.3 करोड़ रुपए की बड़ी फंडिंग हासिल हुई है। यह फंडिंग Nexus Venture Partners की तरफ से ऑफर की गई है। Mitron ऐप में निवेश की दौड़ में मौजूदा निवेशक 3One4 capital और अरुण तडंकी का प्राइवेट सिंडिकेट LetsVenture शामिल है।
Mitron ऐप को मिले 3.30 करोड़ डाउनलोड्स
Mitron ऐप के Google Play Store पर करीब 3.30 करोड़ डाउनलोड्स हैं। Mitron ऐप को प्रतिमाह 900 करोड़ व्यूज हासिल हो रहे हैं। Mitron ऐप भारतीयों के बीच पॉप्युलर च्वाइस बनकर उभरा है। Mitron App को अप्रैल 2020 में लॉन्च किया गया था। Mitron App की स्थापना आईआईटी रुड़की के पूर्व छात्र शिवांक अग्रवाल और विश्वेश्वरैया राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान के पूर्व छात्र अनीश खंडेलवाल ने की है। ये दोनों कम्प्यूटर साइंस इंजीनियर हैं और पहले Make My Trip में साथ में काम करते थे। बता दें कि Mitron एक शॉर्ट वीडियो मेकिंग ऐप है, जो यूजर्स को मनोरंजक शॉर्ट वीडियो बनाने और उसके एडिटिंग और शेयरिंग की सुविधा उपलब्ध कराता है। Mitron ऐप पर कई तरह के फिल्टर मौजूद है, जिनका इस्तेमाल करके यूजर्स क्रिएटिव वीडियो बना सकते हैं।
फंडिंग का कहां होगा इस्तेमाल
कंपनी के मुताबिक फंडिंग का इस्तेमाल यूज़र एंगेजमेंट बढ़ाने में किया जाएगा। साथ ही कंपनी नई जॉब निकालेगी। इसके अलावा कंपनी ऐप में कुछ नए फीचर्स जोड़कर यूजर्स को ऐप का बेहतरीन एक्सपीरियंस कराने की कोशिश करेगी। Mitron ऐप पर कंटेंट क्रिएशन बढ़ाने पर भी कंपनी का जोर रहेगा। Mitron के संस्थापक और CEO शिवांक अग्रवाल ने कहा कि नई फंडिंग मिलने को लेकर हम काफी खुश हैं।
Written By - Saurabh Verma
