Move to Jagran APP

कोविड-19 वैक्सीन के लिए जरूरी होगा Cowin ऐप, जानिए डाउनलोड से लेकर रजिस्ट्रेशन तक का पूरा प्रोसेस

कोविड -19 वैक्सीन के लिए Cowin ऐप पर रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य होगा। केंद्र सरकार जल्द Cowin ऐप लॉन्च करेगी। यह ऐप Google Play Store पर फ्री में उपलब्ध रहेगा। ऐप पर सभी नागरिकों को कोविड-19 वैक्सीन के लिए सेल्फ रजिस्ट्रेशन करना होगा।

By Saurabh VermaEdited By: Published: Mon, 04 Jan 2021 12:00 PM (IST)Updated: Tue, 05 Jan 2021 07:02 AM (IST)
कोविड-19 वैक्सीन के लिए जरूरी होगा Cowin ऐप, जानिए डाउनलोड से लेकर रजिस्ट्रेशन तक का पूरा प्रोसेस
यह Covid-19 वैक्सीन की प्रतीकात्मक फाइल फोटो है।

नई दिल्ली, टेक डेस्क। ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ़ इंडिया (डीसीजीआई) ने रविवार को कोविड-19 के इलाज के लिए दो वैक्सीन के इस्तेमाल की मंजूरी दे दी है। ये वैक्सीन कोविशील्ड और कोवैक्सीन है। इन दोनों वैक्सीन के लिए Cowin ऐप पर रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य होगा। केंद्र सरकार की तरफ से Cowin ऐप को लॉन्च किया जाएगा। यह ऐप Google Play Store पर फ्री में उपलब्ध रहेगा। इस ऐप पर सभी नागरिकों को कोविड-19 वैक्सीन के लिए सेल्फ रजिस्ट्रेशन करना होगा। 

loksabha election banner

क्या है CoWIN ऐप 

Co-WIN का पूरा नाम कोविड-19 वैक्सीन इंटेलिजेंस नेटवर्क है। यह eVIN (इलेक्ट्रॉनिक्स वैक्सीन इंटेलिजेंस नेटवर्क) का अपग्रेडेड वर्जन है। इसे Google Play से इंस्टॉल किया जा सकेगा। कोविड-19 वैक्सीन की ट्रैकिंग और रजिस्ट्रेशन के लिए CoWin ऐप को 5 हिस्सों में डिवाइड किया गया है, जो एडमिनिस्ट्रेटर, रजिस्ट्रेशन, वैक्सीनेशन, बेनिफिशियरी, एक्नॉलेजमेंट और रिपोर्ट हैं। यूजर रजिस्ट्रेशन डेटा के ऐप पर उपलब्ध होने के बाद  यूजर्स को जानकारी दी जाएगी, कि वो किस लोकल अथॉरिटी में कोविड-19 वैक्सीन लगवा सकते हैं। वैक्सीन के लिए यूजर को सबसे पहले ऐप पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद वेरिफिकेशन और एक्नॉलेजमेंट को ई-सर्टिफिकेशन के लिए भेजा जाएगा। कोविड-19 वैक्सीनेशन तीन चरणों में होगा। सबसे पहले फ्रंटलाइन वर्कर का वैक्सीनेशन होगा। इसमें हेल्थ केयर से जुड़े लोग शामिल होंगे। दूसरे चरण में इमरजेंसी वर्कर का वैक्सीनेशन होगा। तीसरे चरण में उन लोगों को वैक्सीनेशन होगा, जो पहले से किसी बीमारी से ग्रस्त हैं। एक व्यक्ति के वैक्सीनेशन में करीब 30 मिनट का वक्त लगेगा। हर सेशल में 100 लोगों का वैक्सीनेशन होगा।  

कैसे करें रजिस्ट्रेशन 

  • यूजर को सबसे पहले Google Play Store या फिर Apple App Store से CoWIN ऐप को डाउनलोड करना होगा। 
  • इसके बाद यूजर को वैक्सीन के लिए CoWIN ऐप पर रजिस्ट्रेशन करना होगा।  
  • रजिस्ट्रेशन के लिए 12 फोटो आईडी कार्ड में से कोई एक होना जरूरी होगा। इसमें वोटर आईडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट और पेंशन डॉक्यूमेंट शामिल हैं। 
  • CoWIN ऐप पर सेंटर और स्टेट की गाइडलाइन दर्ज रहेंगी। 
  • ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद यूजर के पास रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक मैसेज आएगा। इसमें ड्यू डेट, प्लेस और वेरिफिकेशन की टाइमिंग होगी। 

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.