नए ट्रू वायरलेस किफायती ईयरबड्स लॉन्च: 35dB ANC और 52 घंटे तक का प्लेबैक टाइम
नथिंग के सब-ब्रांड CMF ने भारत में अपने नए CMF Buds Neo TWS ईयरबड्स 1,999 रुपये में लॉन्च किए हैं। इनमें 35dB ANC, 12.4mm ड्राइवर्स और 52 घंटे तक की बैटरी लाइफ जैसे शानदार फीचर्स मिलते हैं।

नए ट्रू वायरलेस किफायती ईयरबड्स लॉन्च: 35dB ANC और 52 घंटे तक का प्लेबैक टाइम

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। नथिंग के सब-ब्रांड CMF ने इंडियन मार्केट में अपने नए ट्रू वायरलेस ईयरबड्स लॉन्च कर दिए हैं जिसे कंपनी ने CMF Buds Neo के नाम से पेश किया है। कंपनी के नए ईयरबड्स में 12.4mm डायनेमिक ड्राइवर्स देखने को मिल रहे हैं। साथ ही इन बड्स में 35dB तक का Adaptive Active Noise Cancellation यानी ANC सपोर्ट भी मिल रहा है।
इसके अलावा बड्स में कॉलिंग के दौरान बेहतर आवाज के लिए चार माइक्रोफोन और क्लियर वॉइस टेक्नोलॉजी भी मिल रही है। ईयरबड्स में गेमिंग के लिए 120ms Low Latency Mode, Spatial Audio और कस्टम EQ जैसे फीचर्स भी मिल रहे हैं। चलिए पहले इसकी कीमत जान लेते हैं...
CMF Buds Neo की कीमत और उपलब्धता
कीमत की बात करें तो CMF Buds Neo की कीमत 1,999 रुपये है। बड्स को आप तीन कलर ऑप्शन Black, White और Dark Blue कलर में खरीद पाएंगे। इन नए बड्स की सेल 26 अगस्त से Flipkart के साथ-साथ Croma, Reliance Digital और Vijay Sales जैसे रिटेल स्टोर्स पर भी शुरू होगी।
CMF Buds Neo के स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो CMF Buds Neo में 12.4mm डायनेमिक ड्राइवर्स मिल रहे हैं, जिनमें Titanium-coated PET dome और PEEK + PU सराउंड का यूज किया गया है। बड्स में 20Hz से 20kHz फ्रीक्वेंसी रिस्पॉन्स का सपोर्ट भी मिल रहा है और AAC व SBC कोडेक्स के साथ ये और भी खास बन जाते हैं।
ईयरबड्स में 35dB तक का Adaptive ANC सपोर्ट भी मिल रहा है, जिसमें तीन Noise Cancellation लेवल मिल रहे हैं। कॉलिंग के लिए ईयरबड्स में दो-दो HD माइक्रोफोन यानी कुल चार माइक्रोफोन मिल रहे हैं। कंपनी ने इसमें Clear Voice Technology का भी यूज किया है जो कॉल के दौरान बैकग्राउंड नॉइस को कम करने में मदद करती है।
गेमिंग के लिए भी बेस्ट
इतना ही नहीं इन नए CMF Buds Neo में Bluetooth 6.0 के साथ Dual-डिवाइस कनेक्टिविटी भी मिल रही है। साथ ही बड्स में Google Fast Pair और Microsoft Swift Pair का सपोर्ट भी मिल रहा है, जबकि गेमिंग के दौरान ऑडियो डिले कम करने के लिए 120ms Low Latency Mode भी मिल रहा है। यूजर्स Nothing X एप के जरिए EQ को कस्टमाइज भी कर सकते हैं। बड्स में Bass Enhancement समेत छह अलग-अलग EQ प्रीसेट भी मिल रहे हैं।
52 घंटे तक बैटरी भी चलेगी
ईयरबड में 45mAh और चार्जिंग केस में 460mAh की बैटरी मिल रही है। ANC ऑफ होने पर ईयरबड्स अकेले 11 घंटे और केस के साथ तो टोटल 52 घंटे तक का प्लेबैक टाइम दे सकते हैं। जबकि ANC ऑन होने पर कुल प्लेबैक टाइम 30 घंटे मिलता है।
वहीं 10 मिनट के चार्ज पर ये बड्स 5.5 घंटे तक का प्लेबैक टाइम दे सकते हैं। ईयरबड्स में टच कंट्रोल, IP54 रेटिंग और केस में IPX2 प्रोटेक्शन भी मिल रही है। चार्जिंग के लिए USB Type-C पोर्ट मिल जाता है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।