यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
अंग्रेजी में जीनियस मगर गणित में गोल है ChatGPT, आम स्टूडेंट्स की तरह होती है परेशानी
नई रिसर्च से पता चला है कि ChatGPT भले ही अंग्रेजी में अच्छा है लेकिन इसे मैथ यानी गणित के ...और पढ़ें

नई दिल्ली, टेक डेस्क। बीते कुछ दिनो में ChatGPT काफी चर्चा में रहा है। लोग इसे इसके इंसानों के जैसे जबाव देने और सवालों पर प्रतिक्रिया देने के लिए पसंद कर रहे हैं। लेकिन अब खबर आ रही है कि भले ही ये ChatGPT अंग्रेजी में अच्छा है, लेकिन गणित में इसे कुछ समस्या हो रही है। आइये इसके बारे में जानते हैं।
ChatGPT को गणित में होती है परेशानी
बता दें कि भले यह आपके इनपुट के अनुसार अपने लेखन को ढाल सकता है और यहां तक कि दुनिया के प्रसिद्ध लेखकों की लेखन शैली की नकल भी कर सकता है। लेकिन एक ऐसा क्षेत्र है जहां ChatGPT को संघर्ष करना पड़ता है और वह है मैथ असाइनमेंट। जी हां शोधकर्ताओं ने पाया है कि ChatGPT गणितीय गणनाओं के साथ संघर्ष करता है। यह गणित के बारे में सतही तौर पर जानता है लेकिन गहराई से इसके सवालों का जनाव देने में असमर्थ है।
यह भी पढ़ें - विज्ञापन की मदद से यूजर्स का डाटा चुरा रहे हैं हैकर्स, यहां जानिए आखिर कैसे कर रहे हैं ये काम
(8).jpg)
रिपोर्ट में मिली जानकारी
वॉल स्ट्रीट जर्नल के अनुसार टेक्सास विश्वविद्यालय के एक प्रोफेसर पॉल वॉन हिप्पल ने ChatGPT के गणित के साथ प्रयास के बारे में एक विस्तृत लेख लिखा है। जिसमें उन्होंने इस सवाल का जवाब दिया है कि क्या ChatGPT गणित के बारे में फीडबैक दे सकता है और सवालों के जवाब अधिक अनुरूप और प्राकृतिक तरीके से दे सकता है? जवाब, फिलहाल, नहीं है। बता दें कि पॉल वॉन हिप्पल टेक्सास विश्वविद्यालय डाटा साइंस और स्टैटिस्टिक्स पढ़ाते हैं।
गणित की है सतही जानकारी
प्रोफेसर हिप्पल ने बताया कि ChatGPT गणित के बारे में सतही तौर पर बात कर सकता है, लेकिन यह गणित को वास्तविक गहराई को समझ नहीं पाता है। यह गणितीय गलतफहमियों को ठीक नहीं कर सकता है, यह अक्सर अपनी खुद की गलतफहमियों का परिचय देता है। इतना ही नहीं यह कभी-कभी ऐसी गणितीय त्रुटियां करता है, जो एक बुनियादी स्प्रेडशीट या हैंड कैलकुलेटर भी नहीं करेगा।
(1).jpg)
ChatGPT ने की पाइथागोरस प्रमेय की व्याख्या
हिप्पल ने अपने ब्लॉग में विस्तार से बताया कि उन्होंने ChatGPT से पाइथागोरस प्रमेय की व्याख्या करने के लिए कहा। हालांकि चैटबॉट उदाहरणों और सिद्धांतों का उपयोग करके समझाता है, लेकिन चैटबॉट को गणितीय सिद्धांत की पूरी समझ नहीं है। इसका मतलब ये है कि इसे वहीं समस्याएं होती है ,जो आम बच्चों को फेस करनी पड़ती है।
