विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Instagram प्रोफाइल का बदलेगा लुक, अब खास अंदाज में दिखेंगी आपकी तस्वीरें; जल्द मिलेगा नया फीचर

Published: Mon, 19 Aug 2024 08:15 PM (IST)

इंस्टाग्राम प्रोफाइल का लुक आने वाले दिनों में बदल सकता है। कंपनी एक नए फीचर पर काम कर रही है। ...और पढ़ें

इंस्टाग्राम एक नए फीचर पर काम कर रहा है।
इंस्टाग्राम एक नए फीचर पर काम कर रहा है।

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Instagram यूजर्स के एक्सपीरियंस को बेहतर करने के लिए नए-नए फीचर रोलआउट करता रहता है। अब प्लेटफॉर्म एक नए फीचर की टेस्टिंग कर रहा है। इस फीचर के आने के बाद प्रोफाइल का लुक पूरी तरह से बदल जाएगा। रिपोर्ट के अनुसार, इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर मौजूद ग्रिड में बदलाव करने की प्लानिंग कर रहा है। इंस्टाग्राम पर दिखने वाली स्क्वायर ग्रिड आने वाले दिनों में चेंज हो सकती है।

यूजर्स को मिल सकता है नया फीचर

इंस्टाग्राम एक नए फीचर पर काम कर रहा है, जिसके रोलआउट होने के बाद प्रोफाइल पर मौजूद पिक्चर्स ठीक वैसे दिखाई देंगी। जैसे ग्रिड में रील्स दिखाई देती हैं। अभी इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरें स्क्वायर ग्रिड में दिखती हैं। हालांकि फीचर के आने के बाद वह वर्टिकली दिखेंगी। प्लेटफॉर्म की तरफ से वर्टिकल प्रोफाइल ग्रिड को आने वाले दिनों में पेश किया जा सकता है।

चुनिंदा बीटा टेस्टर्स को मिला फीचर

ध्यान रखें इसकी पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इसको चुनिंदा बीटा यूजर्स के लिए पेश कर दिया गया है, जिससे फीचर के आने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। इंस्टाग्राम वर्टिकल प्रोफाइल ग्रिड का परीक्षण कर रहा है। इंस्टाग्राम हेड एडम मोसेरी ने अपनी स्टोरी पर इससे जुड़ी एक पोस्ट साझा की है। मोसेरी के अनुसार इंस्टाग्राम ने प्रोफाइल के लिए वर्टिकल ग्रिड का परीक्षण शुरू कर दिया है। इसलिए अब आपके पोस्ट स्क्वायर के बजाय वर्टिकल दिखाई देंगे।

लॉन्च के बाद नहीं हुआ ग्रिड में बदलाव

यूजर्स के लिए यह एक बड़ा बदलाव होगा क्योंकि इंस्टाग्राम ने अपनी रिलीज के बाद से प्रोफाइल के लिए चौकोर लेआउट बनाए रखा है। उन्होंने कहा कि इंस्टाग्राम पर अपलोड की जाने वाली ज्यादातर तस्वीरें और वीडियो वर्टिकल हैं, इसलिए स्क्वायर ग्रिड में फिट करने के लिए फोटो या वीडियो को क्रॉप करना पड़ता है। लेकिन फीचर के आने के बाद ऐसा नहीं करना पड़ेगा।

ये भी पढ़ें- दिन भर में कितने घंटे चलाया फोन? कौन-सा ऐप किया सबसे ज्यादा इस्तेमाल; ऐसे चलेगा पता

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।