विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 08, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chandrayaan 3: क्यों सोशल मीडिया पर हो रहा है ट्रेंड और कब होगा लॉन्च, जानें

By Sakshi PandyaEdited By:
Published: Sun, 08 Sep 2019 10:52 AM (IST)Updated: Sun, 08 Sep 2019 11:01 AM (IST)

Chandrayaan 3 ISRO के Chandrayaan 2 मिशन के लिए सभी भारतीयों को गर्व है। अब पूरी दुनिया में Chandrayan 3 ...और पढ़ें

Chandrayaan 3: क्यों सोशल मीडिया पर हो रहा है ट्रेंड और कब होगा लॉन्च, जानें
Chandrayaan 3: क्यों सोशल मीडिया पर हो रहा है ट्रेंड और कब होगा लॉन्च, जानें

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Chandrayaan 3: ISRO के Chandrayaan 2 मिशन के लिए सभी भारतीयों को गर्व है। भले ही इस मिशन का मुख्य भाग कुछ प्रतिशत से रह गया हो, लेकिन फिर भी ISRO ने इस मिशन से बहुत कुछ हासिल किया है और आगे भी करेगी। ISRO के इस मिशन के लिए भारतीय पूरा सपोर्ट दिखा रहे हैं। सोशल मीडिया पर तो अगर कुछ चल रहा है, तो वह है ISRO का यह मिशन। ऐसा पहली बार ही हुआ होगा, जब छोटे-छोटे गांवों में भी लोग ISRO के स्पेसक्राफ्ट चंद्रयान 2 के लिए टीवी पर टकटकी लगाए बैठे थे। अब पूरी दुनिया में Chandrayan 3 ट्रेंड कर रहा है। इसे लेकर 32000 से ज्यादा ट्वीट्स किए जा चुके हैं।

आप सोच रहे होंगी की अभी तो चंद्रयान 2 ही लॉन्च किया गया था, अभी चंद्रयान 3 की बात कहां से आ गई। दरअसल, भारतीय यह नहीं चाहते की ISRO इस मिशन की छोटी से असफलता से अपने हौसले कमजोर कर दे। ISRO आगे भी इसी हौसले से आगे बढे, इसलिए भारतीय उन्हें चंद्रयान 3 पर काम करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। विकिपीडिया के अनुसार, चंद्रयान 3 एक रोबोटिक स्पेस मिशन है। इसके तहत 2024 में ISRO और जापान की स्पेस एजेंसी JAXA चांद के साऊथ पोल में लूनर रोवर और लैंडर भेजेंगे।

Chandrayaan 3 कब होगा लॉन्च? विकिपीडिया के अनुसार, इसे 2024 में लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, इस पर अभी कोई आधिकारिक कन्फर्मेशन नहीं दी गई है। उम्मीद करते हैं की इसे लेकर ISRO जल्द ही प्रेस रिलीज जारी करेगा। Chandryaan 3 को लेकर हुए देखने कुछ ट्वीट्स:

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।