Chandrayaan 2: ISRO को मिला लैंडर Vikram, जानें क्या होगा इसके बाद
Chandrayaan 2 ऑर्बिटर ने लैंडर विक्रम को लूनर सरफेस पर लोकेट किया है। ऑर्बिटर ने इसकी पहली पिक्चर ISRO में भेजी है।
नई दिल्ली, टेक डेस्क। Chandrayaan 2 ऑर्बिटर ने लैंडर विक्रम को लूनर सरफेस पर लोकेट किया है। ऑर्बिटर ने इसकी पहली पिक्चर ISRO में भेजी है। स्पेस एजेंसी के चीफ K Sivan ने बताया की लैंडर विक्रम से संपर्क साधने की कोशिश की जा रही है। K Sivan के अनुसार, अभी भी लैंडर विक्रम के साथ संपर्क नहीं बन पाया है, लेकिन इसकी लोकेशन का पता लगा है। अब इससे संपर्क बनाने का प्रयास किया जा रहा है। ऑर्बिटर ने ISRO को विक्रम लैंडर की लूनर सरफेस पर थर्मल इमेज क्लिक कर के भेजी है। Chandryaan 2 से संपर्क खो जाने से भले ही सभी वैज्ञानिकों में काफी निराशा थी, लेकिन फिर भी ISRO का कहना है की Chandryaan 2 मिशन का 90 प्रतिशत भाग पूरा हुआ है। लैंडर से संपर्क के बिना भी वो लूनर साइंस में काफी मदद करेगा।
Indian Space Research Organisation (ISRO) Chief, K Sivan to ANI:We've found the location of #VikramLander on lunar surface&orbiter has clicked a thermal image of Lander. But there is no communication yet. We are trying to have contact. It will be communicated soon. #Chandrayaan2 pic.twitter.com/1MbIL0VQCo
— ANI (@ANI) September 8, 2019
ISRO ने लैंडर विक्रम का पता लगा लिया है, लेकिन अभी भी यह पता नहीं लग पाया है की लैंडर कैसी हालत में है? विक्रम, चंद्रयान 2 की सॉफ्ट लैंडिंग का लैंडिंग मॉड्यूल है। इसकी लैंडिंग लूनर सरफेस पर उस हिसाब से नहीं हो पाई, जिस अनुसार ISRO ने योजना बनाई थी। इसका ISRO से संपर्क 7 सितम्बर को लैंडिंग के कुछ सेकंड्स पहले ही टूट गया था। लैंडिंग की शुरुआत शनिवार को 1:40 के करीब हुई थी और इसके लगभग 12 मिनट बाद विक्रम से कनेक्शन टूट गया था। ISRO इस मामले में पड़ताल लगाएगा की ऐसे क्या कारण रहे, जिससे चंद्रयान 2 के लैंडर विक्रम से संपर्क टूट गया। इसके लिए डाटा को एनालाइज किया जाएगा।
Chandrayaan 2 को आंध्र प्रदेश में श्रीहरिकोटा से 22 जुलाई को लॉन्च किया गया था। इसे ISRO के सबसे बड़े और पॉवरफुल GSLV Mark III rocket के साथ लॉन्च किया गया था। सबसे पहले इसे 15 जुलाई को लॉन्च करने की योजना था, लेकिन तकनिकी दिक्कतों के कारणइसे स्थगित कर दिया गया था। इसके लॉन्च से लगभग 1 घंटे पहले ही इसकी तकनिकी खराबी का पता चला था। 20 अगस्त को स्पेसक्राफ्ट को सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया था और सोमवार को 1:15PM पर विक्रम ऑर्बिटर से लाग हो गया था। इसके बाद विक्रम से संपर्क टूट गया था।
खबर अपडेट की जा रही है...