विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

2 करोड़ जीतने का मौका! BGMI सीरीज 2025 के लिए जल्द शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन, जानें पूरा प्रोसेस

Published: Mon, 23 Dec 2024 01:13 PM (IST)

BGMIS के अलावा क्राफ्टन आने वाले वक्त में कुछ और नए इवेंट आयोजित कर सकता है। इसमें राइजिंग स्टार कार्यक्रम भी है। 2025 से शुरू होने वाले अपने लोकप्रिय ईस्पोर्ट्स कॉलेज कैंपस टूर को भी कंपनी वापस लेकर आने वाली है। इसका मकसद भारत के ज्यादा से ज्यादा कॉलेजों से जुड़ना है। इस टूर के लिए IIT दिल्ली और IIT कानपुर जैसे संस्थान पहले से ही शामिल हैं।

इसके लिए रजिस्ट्रेशन करने का प्रोसेस आसान है।
इसके लिए रजिस्ट्रेशन करने का प्रोसेस आसान है।

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (BGMI) की लोकप्रियता बहुत तगड़ी है। यूजर्स के गेमिंग एक्सपीरियंस को मजेदार बनाने के लिए क्राफ्टन इसमें नए-नए फीचर्स भी शामिल करता रहता है। अब क्राफ्टन इंडिया ने 2025 के पहले हाल्फ के लिए अपने ईस्पोर्ट्स रोडमैप को अनवील किया है। साथ ही बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया सीरीज 2025 (BGMIS) के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।

BGMIS 2025: रजिस्ट्रेशन डिटेल

BGMIS 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन 3 जनवरी से शुरू होने वाले हैं। यह टूर्नामेंट बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया सीरीज का चौथा एडिशन है। इसमें जीतने वाले विनर्स को 2 करोड़ रुपये तक का प्राइज पूल मिलेगा। इसके अलावा क्राफ्टन BGIS 2024 के लिए कोलकाता में LAN में इवेंट होस्ट करने वाला है। इसमें कई एक्साइटिंग अनाउंसमेंट हो सकते हैं।

कैसे कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन?

इसके लिए रजिस्ट्रेशन करने का प्रोसेस आसान है। सबसे पहले क्राफ्टन इंडिया ईस्पोर्ट्स वेबसाइट पर जाना होगा। जहां अपकमिंग क्राफ्टन ईस्पोर्ट्स इवेंट के लिए साइनअप करने का ऑप्शन होगा। बता दें पिछला टूर्नामेंट मशहूर यूट्यूबर स्काउट की टीम XSpark ने जीता था।

BGMIS के अलावा क्राफ्टन आने वाले वक्त में कुछ और नए इवेंट आयोजित कर सकता है। इसमें राइजिंग स्टार कार्यक्रम भी है। 2025 से शुरू होने वाले अपने लोकप्रिय ईस्पोर्ट्स कॉलेज कैंपस टूर को भी कंपनी वापस लेकर आने वाली है। इसका मकसद भारत के ज्यादा से ज्यादा कॉलेजों से जुड़ना है। इस टूर के लिए IIT दिल्ली, IIT कानपुर जैसे संस्थान पहले से ही शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- लीक की Galaxy S25 Ultra की इमेज, नौकरी से धोना पड़ गया हाथ; Samsung ने कई इम्प्लॉई को निकाला

कुकीरन इंडिया डाउनलोड

Krafton India ने अपने गेमिंग पोर्टफोलियो का विस्तार किया है। कंपनी ने हाल ही में ‘कुकी रन इंडिया’ गेम लॉन्च किया था। गेम में गुलाब जामुन और काजू कतली जैसी मिठाइयों से मिलते-जुलते कैरेक्टर्स की पेशकश की गई है। इसमें गेमिंग को मजेदार करने के लिए कुछ अनूठे एलिमेंट्स और लोकल इन-गेम इवेंट भी मिलते हैं। इसे यूजर्स एपल ऐप स्टोर और गूगल प्ले स्टोर से इंस्टॉल कर सकते हैं। इसमें क्राफ्टन ने भारतीय कैरेक्टर और कूकीज को पेश किया है। इस गेम का एक्साइटमेंट इतना था कि पब्लिक बीटा में आने से पहले ही इसके 10 लाख प्री-रजिस्ट्रेशन हो गए थे।

यह भी पढ़ें- 9000 रुपये कम में मिल रहा Motorola Edge 50 Neo, लॉन्ग लास्टिंग बैटरी और पावरफुल प्रोसेसर से लैस

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।