7.52 लाख तक है कीमत! सिर्फ 50-50 यूनिट्स होंगी तैयार...आ गए iPhone 18 Pro और Pro Max के लग्जरी एडिशन
लग्जरी कस्टमाइजेशन ब्रांड Caviar ने नए iPhone 18 Pro और Pro Max के लिए अपना नया Contrast Edition लाइनअप पेश कर दिया है। आइए जानते हैं इनके बारे में।

Apple के नए iPhones के लिए Caviar ने लॉन्च किया Contrast Edition.
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Apple के 9 सितंबर के हार्डवेयर इवेंट के बाद, लग्जरी कस्टमाइजेशन ब्रांड Caviar ने मॉडिफाइड Apple डिवाइसेज का अपना नया लाइनअप- Contrast Edition iPhone 18 Pro और Pro Max पेश कर दिया है।
डिजाइन डिटेल
इस नए कलेक्शन का कॉन्सेप्ट बिल्कुल साफ है। Apple के सिंगल-कलर वाले ओरिजिनल चेसिस पर भरोसा करने के बजाय, Caviar ने इसके रियर पैनल को टाइटेनियम, फोर्स्ड कार्बन फाइबर और 24-कैरेट गोल्ड प्लेटिंग से बने कॉन्ट्रास्टिंग इंसर्ट्स के साथ मॉडिफाई किया है।
इस कलेक्शन को Apple की 50वीं और Caviar की 15वीं एनिवर्सरी के जश्न के तौर पर पेश किया गया है, हालांकि इसका मेन अट्रैक्शन इसमें इस्तेमाल किए गए प्रीमियम मटेरियल्स हैं। Caviar इस लाइनअप में 5 अलग-अलग वेरिएंट्स ऑफर कर रहा है और हर डिजाइन की केवल 50 यूनिट्स ही बनाई जाएंगी।
इस कलेक्शन को खास तौर पर मेटैलिक और कार्बन फाइबर फिनिश में बांटा गया है। मेटैलिक साइड पर, 'Titanium Grey' मॉडल Apple के स्टैंडर्ड ग्रे iPhone 18 Pro में डायरेक्शनल ब्रशिंग वाले ब्लैक टाइटेनियम पैनल को जोड़ता है।

इसी तरह, 'Black Moon' वेरिएंट डीप ब्लैक iPhone चेसिस को ब्रश्ड सिल्वर टाइटेनियम इंसर्ट और PVD-कोटेड टाइटेनियम Apple लोगो के साथ पेयर करता है। इन दोनों मॉडल्स के 256GB वेरिएंट की शुरुआती कीमत $7,130 (लगभग 6.84 लाख रुपये) है।
अगर आपको कंपोजिट मटेरियल्स पसंद हैं, तो Caviar दो कार्बन फाइबर ऑप्शन भी देता है। 'Sky Blue' मॉडल Apple के लाइट ब्लू चेसिस को डार्क, हाथ से तैयार किए गए फोर्स्ड कार्बन फाइबर पैनल के साथ कॉन्ट्रास्ट देता है।
'Dark Red' वेरिएंट थोड़ा अलग अप्रोच अपनाता है, जिसमें बरगंडी बॉडी को पर्पल वेंनिंग वाले फोर्स्ड कार्बन इंसर्ट के साथ जोड़ा गया है और ऊपर 24-कैरेट गोल्ड का Apple लोगो दिया गया है। इनकी कीमतें क्रमशः $7,130 (लगभग 6.84 लाख रुपये) और $7,410 (लगभग 7.11 लाख रुपये ) हैं।
इस नए लाइनअप का सबसे महंगा मॉडल 'Gold Wine' है। $7,840 ( लगभग 7.52 लाख रुपये) की कीमत वाले इस फोन में ट्रेडेडिशनल लग्जरी एस्थेटिक्स पर जोर दिया गया है, जिसमें iPhone 18 Pro के वाइन बेस पर डबल 999 फाइन (24K) गोल्ड प्लेटिंग से तैयार ज्वेलरी अलॉय इंसर्ट दिया गया है।
जैसा कि Caviar के हर लॉन्च में होता है, iPhone 18 Pro और Pro Max के इंटरनल हार्डवेयर और स्पेसिफिकेशन्स पूरी तरह ओरिजिनल ही रहते हैं। भारी-भरकम कीमत पूरी तरह से बाहरी एक्सटीरियर मटेरियल्स, कस्टम प्रीमियम पैकेजिंग और लिमिटेड प्रोडक्शन रन की एक्सक्लूसिविटी के लिए चुकानी पड़ती है।
आप इन कस्टम मॉडल्स को Caviar की ऑफिशियल वेबसाइट से ऑर्डर कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: क्या अब UPI पेमेंट करने पर कटेगा पैसा? NPCI ने दूर किया हर कन्फ्यूजन, जानें 25 सवालों के जरिए जवाब
