5G के बावजूद कॉल और इंटरनेट की दिक्कत; घरों के अंदर क्यों नहीं आते सिग्नल?
दिल्ली में जियो, एयरटेल और वीआई की 5जी सेवाओं के बावजूद अधिकतर इलाकों में मोबाइल नेटवर्क की समस्या बनी हुई ...और पढ़ें

दिल्ली में 5G होने के बावजूद क्यों नहीं आते मोबाइल सिग्नल जानें वजह
HighLights
दिल्ली में 5G सेवाओं के बावजूद मोबाइल नेटवर्क कमजोर।
खराब इंफ्रास्ट्रक्चर, आरडब्ल्यूए अनुमति न मिलना मुख्य कारण।
कॉलिंग, इंटरनेट समस्या से लोग वाई-फाई पर निर्भर।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में प्रमुख टेलीकॉम कंपनियां जियो, एयरटेल और वीआई की 5जी सेवाएं उपलब्ध करवाती हैं। इसके बावजूद राजधानी के अधिक्तर इलाकों में मोबाइल नेटवर्क की प्रॉब्लम बनी रहती है। इसकी वजह से लोगों को कॉलिंग, इंटरनेट और यहां तक की यूपीआई पेमेंट करने में तक दिक्कत होती है। कुछ इलाकों में तो मोबाइल सिग्नल इतने कमजोर हैं कि लोगों फोन में बात करने या ओटीपी रिसीव करने के लिए अपने घरों से बाहर आना पड़ता है। घर के अंदर न सिग्नल आते हैं और इंटरनेट तो चलता ही नहीं है। इसकी वजह से लोगों को मजबूरी में घरों में Wi-Fi लगवाना पड़ रहा है।
5G के बावजूद क्यों हो रही है दिक्कत
5G भले ही एडवांस टेलीकॉम नेटवर्क हो लेकिन इसका मतलब यह बिलकुल नहीं है कि यूजर्स को हर जगह दमदार सिग्नल मिलेंगे। टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने 2023 की रिपोर्ट - Recommendations on Ratings of Buildings or Areas For Digital Connectivity में बताया था कि रिहायशी इमारतों, ऑफिस और सार्वजनिक जगहों पर लोगों को खराब नेटवर्क क्वालिटी का सामना करना पड़ता है। ट्राई का कहना था कि ऐसा जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर का न होना या उसे अपग्रेड करने में देरी है। इसकी वजह से लोगों को नेटवर्क से जुड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि TRAI ने जनवरी 2026 में दिल्ली लाइसेंस्ड सर्विस एरिया (LSA) में स्वतंत्र ड्राइव टेस्ट (IDT) करवाए थे। इन टेस्ट में 249.1 किलोमीटर की ड्राइव टेस्टिंग, आठ हॉटस्पॉट और 9.6 किलोमीटर के वॉक टेस्ट शामिल थे। इसमें Airtel, MTNL, Jio और Vodafone Idea को शामिल किया गया।
कॉल सेटअप सक्सेस रेट में MTNL की दर 82.8% रही, जबकि बाकी टेलीकॉम कंपनियों की दर करीब 100% रही। इससे पता चलता है कि कितनी कॉल सफलतापूर्वक कनेक्ट हुईं है। MTNL का ड्रॉप कॉल रेट भी सबसे ज्यादा 6.3% रहा। कॉल साइलेंस या म्यूट रेट की बात करें तो इसमें Vodafone Idea की दर सबसे ज्यादा 6.6% रही।
टावर दूर होने से कमजोर नेटवर्क
कमजोर मोबाइल सिग्नल से परेशान लोग अब Wi-Fi कॉलिंग का इस्तेमाल कर रहे हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया ने अपनी रिपोर्ट में एक इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर कंपनी के अधिकारी के हवाले से बताया है राजधानी के रिहायशी इलाकों में वीक सिग्नल की परेशानी आम है। कई बार आरडब्लूए जगह की कमी के कारण टेलीकॉम कंपनियों को नेटवर्क इंफ्रास्ट्रक्चर लगाने की अनुमति नहीं देते हैं। रिहायशी इलाके से टावर दूर होने की वजह से भी नेटवर्क की क्वालिटी बहुत खराब होती है।
