विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 03, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अमेरिका में बैन होने से बच सकता है TikTok, Microsoft खरीदने वाला है पूर्ण हिस्सेदारी

By Harshit HarshEdited By:
Published: Mon, 03 Aug 2020 07:25 AM (IST)

TikTok की पैरेंट कंपनी ByteDance अमेरिकी टेक्नोलॉजी कंपनी Microsoft को इसकी पूर्ण हिस्सेदारी बेच सकता है। Microsoft और TikTik के बीच इसके लिए 5 बिलियन डॉलर की डील हो सकती है।

अमेरिका में बैन होने से बच सकता है TikTok, Microsoft खरीदने वाला है पूर्ण हिस्सेदारी
अमेरिका में बैन होने से बच सकता है TikTok, Microsoft खरीदने वाला है पूर्ण हिस्सेदारी

नई दिल्ली, टेक डेस्क। शॉर्ट वीडियो क्रिएटिंग प्लेटफॉर्म TikTok को अमेरिका में भी बैन करने की तैयारी चल रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस चीनी ऐप को बैन करने का पूरा मन बना चुके हैं। लेकिन इसी बीच खबर ये आ रही है कि अमेरिकी टेक्नोलॉजी कंपनी Microsoft इसकी पूर्ण हिस्सेदारी खरीदने वाला है। जिसके बाद इसके अमेरिका में बैन होने का खतरा समाप्त हो सकता है। साथ ही, भारत समेत अन्य बाजारों में भी इसकी वापसी हो सकती है। TikTok की पैरेंट कंपनी ByteDance अमेरिकी टेक्नोलॉजी कंपनी Microsoft को इसकी पूर्ण हिस्सेदारी बेच सकता है। Microsoft और TikTik के बीच इसके लिए 5 बिलियन डॉलर की डील हो सकती है।

चीनी इंटरनेट कंपनी ByteDance और Microsoft इस डील को 15 सितंबर तक फाइनल किया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ByteDance ने एक स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा है कि उसने Microsoft CEO सत्य नडेला और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से इस विषय में बात की है और यह विश्वास जताया है कि अमेरिकी TikTok यूजर्स के सभी प्राइवेट डाटा को अमेरिका में ही स्टोर और ट्रांसफर किया जाएगा।

Microsoft ने स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा कि, हम अमेरिकी राष्ट्रपति के चिंता को पूरी तरह से महत्व देते हैं। हम TikTok को पूरी तरह से एक्वायर करने पर विचार कर रहे हैं। जिसके लिए पूर्ण तौर पर सिक्युरिटी रिव्यू और अमेरिका के आर्थिक लाभ को देखा जा रहा है, जिसमें अमेरिकी खजाना भी शामिल है। हालांकि, Microsoft ने अभी इस डील के लिए कोई निश्चितता नहीं दिखाई है।

भारत की तरह ही अमेरिका भी TikTok के लिए एक बड़ा बाजार है। अमेरिका में TikTok के 80 मिलियन से भी ज्यादा मंथली एक्टिव यूजर्स हैं। अगर यह डील पूरी हो जाती है तो ByteDance यहां एक बड़े नुकसान से बच सकती है। कंपनी पहले ही भारतीय बाजार में ऐप के बैन होने के बाद से भारी आर्थिक नुकसान से जूझ रही है। Microsoft से डील होने के बाद से TikTok यूजर्स का डाटा Microsoft के लोकल सर्वर पर स्टोर होगा। ऐसे में यूजर्स के डाटा प्राइवेसी का भी ख्याल रखा जाएगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।