Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मात्र 300 रुपये में ले जाएं दुनिया का सबसे छोटा AC, कूलिंग के मामले में नंबर वन

    By Shilpa SrivastavaEdited By:
    Updated: Sun, 25 Jun 2017 09:37 PM (IST)

    एसी खरीदने के पैसे नहीं हैं तो हम आपके लिए दुनिया के सबसे छोटे एसी जानकारी लाएं हैं

    मात्र 300 रुपये में ले जाएं दुनिया का सबसे छोटा AC, कूलिंग के मामले में नंबर वन

    नई दिल्ली (जेएनएन)। गर्मी के मौसम में एसी बेहद जरुरी होता है। लेकिन आज के समय में हर कोई एसी अफोर्ड नहीं कर सकता है। जाहिर है कि कई लोग पैसे की कमी के चलते एसी नहीं खरीद पाते हैं। इसी के चलते आज हम आपको लिए दुनिया के सबसे छोटे एसी की जानकारी लाएं हैं। इसकी कीमत मात्र 300 रुपये है। इसे ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही तरीकों से खरीदा जा सकता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे बिजली और बैटरी से चलाया जा सकता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कैसे काम करता है दुनिया का सबसे छोटा एसी?

    इस एसी को चलाने के लिए 3 छोटी बैटरी चाहिए होती हैं। वहीं, अगर आप इसे बिजली से चलाना चाहते हैं तो इसके लिए एक यूएसबी केबल दिया जाता है। एसी का एयरफ्लो काफी अच्छा दिया गया है। एक और जो जानना बेहद जरुरी है कि अगर आप ज्यादा ठंडी हवा का आनंद लेना चाहते हैं तो इसमें एक ट्रे दी गई है। इसमें आप ठंडा पानी या बर्फ डाल सकते हैं जिससे आपको ठंडी हवा मिलेगी। वहीं, इस एसी को एयर फ्रेशनर के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसे आप ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट्स फ्लिपकार्ट या अमेजन समेत दूसरे साइट्स से भी खरीदा जा सकता है।

    घर पर ऐसे बनाएं कूलर:

    एसी के अलावा कूलर भी गर्मी में राहत का कारण होता है। आज हम आपको एक ऐसी ट्रिक बताने जा रहे हैं जिसके जरिए आप घर पर पड़े बेकार सामान की मदद से कूलर बना सकते हैं। सबसे बड़ी बात यह कि इसके लिए आपको महज 30 मिनट का समय लगेगा। इसके लिए आपको ज्यादातर सामान घर पर ही मिल जाएगा। बस 12V DC Motors X2, सर्जिकल IV set और mini submersible cooler pump को खरीदने की जरुरत पड़ेगी।

    कूलर बनाने के लिए आपको ये सामान चाहिए:

    2V DC Motors X2, mini submersible cooler pump
    थर्माकॉल की शीट
    ग्लू
    झाड़ू
    फेन ब्लैड
    कटर
    चाकू
    मेटल वायर
    सर्जिकल IV set
    मार्कर पेन
    आइकक्रीम स्टिक

    1. इसके लिए सबसे पहले आपको थर्माकॉल की शीट को 27cmX19cm की साइज के दो, 27cmX21cm के दो और 27cmX23cm के दो टुकड़े काटने होंगे।

    2. इसके बाद थर्माकॉल के छोटे टुकड़ों पर पेंसिल से गोल निशान बना लें। अब कटर की मदद से उस गोले को काट लें। इसके बाद तीन टुकड़ों को बीच से चोकोर काट लें।

    3. अब इन सभी टुकड़ों को कूलर की शेप में चिपका लें।

    4. ऐसा करने से आपके कूलर के ऊपर का हिस्सा तैयार हो जाएगा। अब इसके अंदर थर्माकॉल का टुकड़ा रखें। इस पर डीसी मोटर को रखा जाएगा।

    5. इसके बाद मोटर में पुखुड़ी को लगाएं और टुकड़े के ऊपर रख दें।

    6. अब आइसक्रीम स्टिक लें और उस पर ग्लू लगाएं। इन्हें चोकोर आकार के हिस्से पर चिपका दें। अब इन पर कॉपर वायर लगा दें।

    7. अब झाड़ू को काटकर इसे घास की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। इसे वायर से चिपका दें।

    8. इसके बाद मार्कर लें और उसकी निडिल को रीमूव करें। अब इस पर 6 छेद बनाएं और इन्हें सर्जिकल सेट से अटैच कर दें। आपको ऐसे ही तीन सेट बनाने हैं।

    9. इन तीनों को सबमर्सिबल पंप में फिक्स कर दें। अब इसे तैयार हुए कूलर में फिक्स कर दें। अब पाइप में लगे वायर को मोटर में लगे वायर से अटैच करें।

    10. अब जैसा फोटो में दिखाया गया है मार्कर को वैसे फिक्स करें और वायर से लॉक कर दें।

    11. अब इसमें पानी डालें। अब वायर को पावर के साथ लगाएं। इससे आपका कूलर काम करना शुरु कर देगा।

    यह भी पढ़ें:

    गूगल की इन एप्स के जरिए मिलेगा 1000 रुपये तक का रिवॉर्ड, इस तरह कमाएं पैसे

    ड्यूल कैमरा के साथ दो वेरिएंट में लॉन्च हुआ वनप्लस 5, जानिए कीमत और खासियतें

    OnePlus 5 आज होगा लॉन्चः कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में जानें सब कुछ