यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 03, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
BSNL ने 600 दिनों की वैलिडिटी वाला प्रीपेड प्लान किया लॉन्च, मिलेगी अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग
BSNL ने अपने यूजर्स के लिए 600 दिनों की वैलिडिटी वाला प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है। यह प्रीपेड प्लान सबसे ज्यादा दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है।

नई दिल्ली, टेक डेस्क। पब्लिक सेक्टर की दूरसंचार कंपनी BSNL ने अपने यूजर्स के लिए 600 दिनों की वैलिडिटी वाला प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है। यह प्रीपेड प्लान फिलहाल चल रहे सभी कंपनियों के प्रीपेड प्लान्स में सबसे ज्यादा वैलिडिटी के साथ लॉन्च किया गया है। Airtel, Vodafone-Idea और Reliance Jio के प्रीपेड प्लान्स में यूजर्स को अधिकतम 365 दिनों की वैलिडिटी ऑफर की जाती है। इस प्रीपेड प्लान के लॉन्च के साथ-साथ कंपनि ने अपने दो प्रीपेड प्लान्स 149 रुपये और 725 रुपये को बंद भी कर दिया है। इसके अलावा कंपनी ने 96 रुपये वाले प्रीपेड प्लान को तामिलनाडु और चेन्नई टेलिकॉम सर्किल के लिए बंद कर दिया है। 600 दिनों वाले इस प्रीपेड प्लान का लाभ चेन्नई और तामिलनाडु टेलिकॉम सर्किल के यूजर्स को होगा।
— BSNL_Chennai (@BSNL_CHTD) July 1, 2020
BSNL ने अपने ट्वविटर हैंडल से इन दो प्रीपेड प्लान्स के बंद होने के बारे में जानकारी शेयर की है। साथ ही, कपनी ने अपने ट्विटर हैंडल से नए प्रीपेड प्लान के बारे में भी जानकारी शेयर की है। BSNL के इस लंबी वैलिडिटी वाले प्रीपेड प्लान को 2,399 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया है। इस प्रीपेड प्लान में यूजर्स को फ्री अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ दिया जाएगा। हालांकि, इसमें 250 मिनट की डेली FUP (फेयर यूसेज पॉलिसी) लिमिट सेट की गई है।
— BSNL_Chennai (@BSNL_CHTD) July 1, 2020
यही नहीं, इसमें यूजर्स को प्रतिदिन 100 फ्री SMS का भी लाभ मिलेगा। इस प्रीपेड प्लान में यूजर्स को 60 दिनों के लिए फ्री रिंगबैक टोन भी ऑफर किया जा रहा है। हालांकि, इस प्रीपेड प्लान में यूजर्स को किसी भी तरह का डाटा ऑफर नहीं दिया जाएगा। इस प्रीपेड प्लान को पहले से ही अंडमान निकोबार और जम्मू-कश्मीर टेलिकॉम सर्किल के अलावा सभी टेलिकॉम सर्किल के लिए उपलब्ध कराया जा चुका है।
BSNL के बंद हुए 96 रुपये वाले प्रीपेड प्लान की बात करें तो इसे एक प्रमोशनल प्लान के तौर पर पेश किया गया था। जिसकी वैलिडिटी को मई में 90 दिनों से घटाकर 60 दिनों की कर दी गई थी। कंपनी ने चेन्नई और तामिलनाडु टेलिकॉम सर्किल के लिए 74 रुपये और 75 रुपये वाले प्रीपेड प्लान्स को भी रिवाइज्ड किया है। इन प्रीपेड प्लान्स की वैलिडिटी भी 90 दिनों से घटाकर 60 दिनों तक कर दी गई है। इन प्लान्स में हुए इस बदलाव को सबसे पहले OnlyTech ने रिपोर्ट किया है। इन प्रीपेड प्लान्स में यूजर्स को 2GB डाटा और 100 फ्री कॉलिंग मिनट्स ऑफर किए जाते हैं।