विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 10, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

BSNL ने लॉन्च किया धमाकेदार रिचार्ज प्लान, Airtel, Vi और Jio को मिलेगी टक्कर

By Renu YadavEdited By:
Published: Wed, 10 Mar 2021 01:54 PM (IST)

BSNL ने अपने यूजर्स के लिए नया रिचार्ज पेश किया है जिसमें डेली 2GB डाटा के साथ ही अनलिमिटेड कॉलिंग ...और पढ़ें

यह दैनिक जागरण की प्रतीकात्मक फोटो है।
यह दैनिक जागरण की प्रतीकात्मक फोटो है।

नई दिल्ली, टेक डेस्क। सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने अपने यूजर्स के लिए एक धमाकेदार प्लान पेश किया है। जो कि बेनिफिट्स के मामले अपनी प्रतियोगी कंपनियों के प्लान्स को कड़ी टक्कर देगी। Airtel, Vi और Jio के रिचार्ज प्लान की तुलना में BSNL ने आधी कीमत में प्लान पेश किया है। जिसमें यूजर्स को वो सभी बेनिफिट्स मिलेंगे जिनके लिए यूजर्स को ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ते हैं। इस प्लान में डेली डाटा से लेकर अनलिमिटेड कॉलिंग तक कई सुविधा मौजूद हैं। आइए जानते हैं इस प्लान के बारे में डिटेल से...

BSNL का सस्ता रिचार्ज प्लान

BSNL ने अपने यूजर्स के लिए जिस नए प्लान को लॉन्च किया है ​उसकी कीमत 249 रुपये है। इस कीमत में आपको वो सभी बेनिफिट्स मिलने वाले है जो कि अन्य टेलीकॉम कंपनियों के 400 से अधिक रुपये वाले प्लान में उपलब्ध कराए जा रहे हैं। 

BSNL के 249 रुपये वाले प्लान में मिलेंगे ये बेनिफिट्स

BSNL द्वारा पेश किए गए 249 रुपये वाले प्लान में आपको डेली 2GB डाटा की सुविधा मिलेगी। इस प्लान की वैलिडिटी 60 दिनों तक है यानि आप 60 दिनों तक डेली 2GB डाटा का लाभ उठा सकते हैं। इसके अलावा प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग भी दी जा रही है यानि आप बिना किसी फिक्र के अपनों से घंटों बातें कर सकते हैं। वहीं इस प्लान के अंतर्गत आपको डेली 100 एसएमएस बिल्कुल फ्री मिलेंगे।

चुनिंदा यूजर्स ही उठा सकते हैं इसका लाभ

BSNL के 249 रुपये वाले इस प्लान की बात करें तो इसका लाभ केवल चुनिंदा यूजर्स ही उठा सकते हैं। रिपोर्ट के अनुसार इस प्लान का केवल नए ग्राहकों को ही मिलेगा। इसका मतलब है कि आप कंपनी के नए ग्राहक हैं तो इस प्लान का लाभ उठा सकते हैं। इस प्लान की जानकारी आपको अपनी नजदीकी रिटेलर्स के पास आसानी से मिल जाएगी। ध्यान रखें कि इस प्लान का लाभ केवल 31 मार्च तक ही उठा सकते हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।