विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 24, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

200 रुपये से कम कीमत में BSNL दे रही 2 जीबी डाटा प्रतिदिन समेत अनलिमिटेड कॉलिंग

By Shilpa SrivastavaEdited By:
Published: Fri, 24 Aug 2018 04:05 PM (IST)Updated: Mon, 27 Aug 2018 12:58 PM (IST)

कंपनी ने 171 रुपये का प्रीपेड प्लान पेश किया है जिसके तहत 2 जीबी डाटा प्रतिदिन दिया जाएगा

200 रुपये से कम कीमत में BSNL दे रही 2 जीबी डाटा प्रतिदिन समेत अनलिमिटेड कॉलिंग
200 रुपये से कम कीमत में BSNL दे रही 2 जीबी डाटा प्रतिदिन समेत अनलिमिटेड कॉलिंग

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। BSNL ने 200 रुपये से कम कीमत वाला टैरिफ प्लान पेश किया है। कंपनी ने 171 रुपये का प्रीपेड प्लान पेश किया है जिसके तहत 2 जीबी डाटा प्रतिदिन दिया जाएगा। यह प्लान केवल आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के यूजर्स के लिए ही वैध है। यह प्लान जियो के 198 रुपये के प्लान की टक्कर में उतारा गया है। आपको बता दें कि अभी तक केवल जियो की 200 रुपये से कम के प्लान में 2 जीबी डाटा प्रतिदिन दे रहा था। लेकिन अब इस रेस में BSNL भी कूद गया है।

BSNL के 171 रुपये के प्लान की डिटेल्स:

इसके तहत यूजर्स को 2 जीबी डाटा प्रतिदिन दिया जा रहा है। इस प्लान की वैधता 30 दिनों की है। पूरी वैधता के दौरान यूजर्स को 60 जीबी डाटा दिया जाएगा। डाटा के अलावा यूजर्स को 100 एसएमएस प्रतिदिन दिए जाएंगे। साथ ही बिना FUP लिमिट के अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग दी जा रही है। सबसे अहम बात इस प्लान के तहत यूजर्स को मुंबई और दिल्ली में भी वॉयस कॉल कर पाएंगे। वैसे तो कंपनी मुंबई और दिल्ली में वॉयस कॉलिंग नहीं देती, लेकिन इस प्लान में यह सुविधा दी जा रही है।

जियो के 198 रुपये के प्लान को मिलेगी चुनौती:

जियो 198 रुपये के प्लान पर यूजर्स को 2 जीबी 4जी डाटा दे रही है। 2 जीबी सीमा पार होने के बाद यूजर्स को 64kbps की डाटा स्पीड मिलेगी। प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है। पूरी वैधता के दौरान यूजर्स को 56 जीबी डाटा दिया जाएगा। प्लान में अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉलिंग मिलेगी। इसके साथ प्लान में फ्री रोमिंग की सुविधा भी दी जा रही है। इस प्लान में यूजर्स को 100 एसएमएस प्रतिदिन दिए जाएंगे। इसके अलावा यूजर्स को जियो एप का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा।

एयरटेल दे रहा 199 रुपये का प्लान:

जियो से चल रहे टैरिफ वॉर के बीच एयरटेल ने अपने कई प्लान्स में बदलाव किए। एयरटेल के 199 रुपये के रिचार्ज पर यूजर को हर रोज 1.4 जीबी 4जी डाटा मिलेगा। इसके साथ 100 एसएमएस रोज मिलेंगे। प्लान में अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉलिंग मिलेगी। इसके साथ कंपनी फ्री रोमिंग की सुविधा भी यूजर्स को दे रही है। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की होगी।

यह भी पढ़ें:

फेसबुक और ट्विटर ने बंद किए सैकड़ों फर्जी खाते, वजह जानकर हैरान हो जाएंगे आप

5000 रुपये से कम कीमत में Lava Z60s लॉन्च, मिल रहा 2200 रुपये का Instant Cashback

Samsung Galaxy Note 9 को 21350 रुपये में खरीदने का मौका, पढ़ें ऑफर डिटेल्स  

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।