विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

BSNL लाया 51 रुपये का नया प्लान, 28 दिन की वैलिडिटी के साथ रोज मिलेगा 2GB डेटा; इन्हें मिलेगा फायदा

Published: Sat, 28 Nov 2026 11:00 AM (GMT+05:30)

BSNL ने नए ग्राहकों को अपने 4G नेटवर्क से जोड़ने के लिए 51 रुपये का नया प्रीपेड प्लान पेश किया है। ये एक फर्स्ट रिचार्ज कूपन (FRC) है, जो केवल नए यूजर्स के लिए देश के सभी टेलीकॉम सर्कल्स में उपलब्ध है।

BSNL का नया ₹51 वाला प्रीपेड प्लान।

BSNL का नया ₹51 वाला प्रीपेड प्लान। 

क्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। सरकारी इंडियन टेलीकॉम ऑपरेटर Bharat Sanchar Nigam Limited (BSNL) के पास कस्टमर्स के लिए 51 रुपये का एक नया प्लान है। ये प्लान अब कस्टमर्स के रिचार्ज करने के लिए अवेलेबल है। ये एक बेहद किफायती प्रीपेड प्लान है, क्योंकि इसमें लगभग एक महीने की वैलिडिटी मिलेगी। 51 रुपये वाले इस प्लान में भरपूर डेटा भी दिया जाएगा। ध्यान दें कि 51 रुपये का ये प्लान एक फर्स्ट रिचार्ज कूपन (FRC) है और ये पुराने कस्टमर्स के लिए अवेलेबल नहीं होगा। आइए इस प्रीपेड प्लान के बेनिफिट्स पर एक नजर डालते हैं।

BSNL के 51 रुपये वाले प्रीपेड प्लान के बेनिफिट्स

BSNL का 51 रुपये वाला प्लान 28 दिनों की सर्विस वैलिडिटी के साथ आता है। कस्टमर्स को इस प्लान का खर्च 1.82 रुपये प्रतिदिन पड़ता है। ये प्लान रोजाना 2GB डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 100 SMS/दिन भी ऑफर करता है। इस प्लान के साथ मिलने वाला टोटल डेटा 56GB है। ये प्लान केवल नए यूजर्स के लिए है। ये एक FRC है जो सभी टेलीकॉम सर्कल्स में अवेलेबल है।

BSNL की तरफ से 1 रुपये का एक FRC भी उपलब्ध है। ये प्लान 24 दिनों की सर्विस वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान का खर्च लगभग 0.04 रुपये (4 पैसे) प्रतिदिन पड़ता है। इस प्लान में रोजाना 1GB डेटा मिलता है, जिसका मतलब है कि टोटल 24GB डेटा दिया जाता है। इसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और रोजाना 100 SMS भी मिलते हैं।

ये दोनों प्लान्स नए कस्टमर्स के लिए अवेलेबल FRC हैं। इसके पीछे बेसिक आइडिया ये है कि BSNL कस्टमर्स के लिए कुछ बेहद किफायती ऑप्शन उपलब्ध कराना चाहता है, ताकि वे इसके 4G नेटवर्क का अनुभव लेने में हिचकिचाएं नहीं। BSNL हाल ही में यूजर्स के लिए अपने 4G नेटवर्क का विस्तार कर रहा है और चाहता है कि यूजर्स इसका एक्सपीरिएंस लें। कोई भी दूसरे टेलीकॉम ऑपरेटर कस्टमर्स को इतना किफायती FRC ऑफर नहीं करता है। इसके अलावा 107 रुपये का एक प्लान भी है, जो 20 दिनों की सर्विस वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें कस्टमर्स के लिए 3GB डेटा और 200 मिनट की वॉयस कॉलिंग मिलती है।

यह भी पढ़ें: OnePlus भारत में लॉन्च करेगा सस्ता स्मार्टफोन, फ्लैट पैनल और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से होगा लैस

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।