विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अब 9 नवंबर तक मिलेगा BSNL के 1 रुपये वाले प्रीपेड प्लान का फायदा, 24 दिन तक फ्री कॉलिंग और डेली 1GB डेटा

Published: Sun, 18 Oct 2026 12:30 PM (IST)

सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने अपने ग्राहकों के लिए बेहद लोकप्रिय 1 रुपये वाले प्रीपेड प्लान ऑफर की तारीख को आगे बढ़ा दिया है।

BSNL ने बढ़ाई 1 रुपये वाले प्रीपेड प्लान की समय सीमा।

BSNL ने बढ़ाई 1 रुपये वाले प्रीपेड प्लान की समय सीमा। 

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। भारत की सरकारी टेलीकॉम ऑपरेटर Bharat Sanchar Nigam Limited (BSNL) ने देश में कंज्यूमर्स के लिए अपने 1 रुपये वाले प्रीपेड प्लान के ऑफर को आगे बढ़ा दिया है। ये ऑफर मार्केट में काफी लंबे समय से मौजूद है और इसमें कई बार बदलाव भी किए जा चुके हैं। पहले BSNL का यहे 1 रुपये वाला प्लान 30 दिनों की सर्विस वैलिडिटी के साथ आता था, लेकिन अब इसे बदलकर 24 दिनों की वैलिडिटी कर दिया गया है। इस 1 रुपये वाले प्लान को 'Freedom 2.0' कहा जाता है और कंज्यूमर्स के लिए इस ऑफर को अब नवंबर 2026 तक बढ़ा दिया गया है। आइए इस प्लान और इसके बेनिफिट्स को यहां डिटेल में समझते हैं।

BSNL के 1 रुपये वाले प्लान के बेनिफिट्स

BSNL के 1 रुपये वाले प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, डेली 100 SMS और 1GB डेली डेटा मिलता है। इस प्लान की सर्विस वैलिडिटी केवल 24 दिनों की है। ये ऑफर अब यूजर्स के लिए 9 नवंबर 2026 तक उपलब्ध रहेगा। कंज्यूमर्स इस ऑफर का फायदा उठाने के लिए अपने नजदीकी BSNL कस्टमर सर्विस सेंटर या ऑथराइज्ड रिटेलर के पास जा सकते हैं।

ध्यान रहे कि ये ऑफर केवल नए कंज्यूमर्स के लिए है। नए सिम कार्ड के साथ एक बार इस प्लान का फायदा ले लेने के बाद, BSNL दोबारा उसी यूजर को ये प्लान ऑफर नहीं करेगा।

BSNL 4G और CMD का कार्यकाल

BSNL ने सिर्फ कंज्यूमर्स के लिए ही ऑफर को आगे नहीं बढ़ाया है, बल्कि कंपनी ने अपने CMD (चेयरमैन एंड मैनेजिंग डायरेक्टर) रॉबर्ट जे रवि का कार्यकाल भी तीन और महीनों के लिए बढ़ा दिया है। रवि कंपनी के अंतरिम CMD हैं और उनका कार्यकाल अब एक साल से भी ज्यादा समय से लगातार बढ़ाया जा रहा है। रॉबर्ट के नेतृत्व में कंपनी ने काफी शानदार प्रदर्शन किया है और पूरी तरह स्वदेशी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके 1 लाख 4G साइट्स को सफलतापूर्वक चालू कर दिया है।

BSNL इस वक्त पूरी टेलीकॉम इंडस्ट्री में सबसे सस्ते प्रीपेड प्लान्स ऑफर कर रहा है। यही वजह है कि इसका ARPU (एवरेज रेवेन्यू पर यूजर) सबसे कम है, लेकिन इसमें लगातार ग्रोथ देखने को मिल रही है। कंपनी अपने प्रीपेड पोर्टफोलियो में लगातार नए यूजर्स जोड़ रही है और ये खास तौर पर 4G यूजर्स हैं, जो कंपनी के टॉप-लाइन रेवेन्यू को आगे बढ़ाने में मदद करेंगे।

यह भी पढ़ें: सावधान! Play Store पर आया नकली WhatsApp, 5 लाख से ज्यादा लोग कर चुके हैं डाउनलोड