यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 16, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
कभी नहीं खत्म होगा आपका इंटरनेट डेटा, आ गया BSNL का ये शानदार सस्ता रिचार्ज प्लान
सरकारी टेलिकॉम कंपनी BSNL ने अपने एक प्लान को रिवाइज्ड किया है। यह रिचार्ज प्लान 398 रुपये में आता है। ...और पढ़ें

नई दिल्ली, टेक डेस्क। बढ़ती इंटरनेट डेटा की मांग से रोजाना मिलने वाला 2GB से 3GB डेटा कम मालूम होता है। हालांकि इस समस्या से छुटकारा मिल सकता है। अगर आप BSNL का रिचार्ज कराते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि सरकारी टेलिकॉम कंपनी BSNL ने अपने एक प्लान को रिवाइज्ड किया है। यह रिचार्ज प्लान 398 रुपये में आता है। इस प्लान में अनलिमिटेड डेटा मिलता है। मलतब अब ग्राहकों को डेली डेटा खत्म करने की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।
BSNL का 398 रुपये वाला प्लान
BSNL का 398 रुपये वाला प्लान 30 दिनों की वैधता के साथ आता है। इस प्लान में अनलिमिटेड डेटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है। यह प्लान बिना किसी स्पीड रिस्ट्रिक्शन के साथ आता है। दिल्ली और मुंबई रीजन में MTNL नेटवर्क में अनलिमिटेड डोमेस्टिक वॉयस कॉल का लुत्फ मिलता है। साथ ही नेशनल रोमिंग के साथ मुंबई और दिल्ली के MTNL क्षेत्रों में प्रतिदिन 100 SMS की सुविधा भी मिलती है।
Airtel 398 रुपये का प्रीपेड प्लान
Airtel के 398 रुपये वाले प्लान में 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इस प्लान में रोजाना 3GB डेटा ऑफर किया जाता है। यह प्लान अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना 100 SMS की सुविधा के साथ आता है। साथ ही Wynk Music, एयरटेल एक्सस्ट्रीम की मुफ्त मेंबरशिप मिलती है। इसके अलावा FASTag पर मुफ्त हैलोट्यून्स और 150 रुपये का कैशबैक भी मिलेगा।
VI का 401 रुपये का प्लान
VI के 401 रुपये वाले प्लान में 28 दिनों की वैधता मिलती है। इस प्लान में रोजाना 3GB डेटा ऑफर किया जाता है। इसके अलावा रोजाना 100 SMS की सुविधा मिलती है। साथ ही डिज्नी-हॉटस्टार का एक साल का मुफ्त सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। इसके अलावा VI अपने यूजर्स को अन्य बेनिफिट्स जैसे हाई स्पीड नाईट टाइम डेटा, वीकेंड डेटा रोलओवर और VI टीवी और मूवीज की सुविधा उपलब्ध कराता है।