विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 29, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सबसे दमदार प्रोससेर के साथ एक और दमदार गेमिंग स्मार्टफोन Black Shark 3S देगा इस महीने दस्तक

By Harshit HarshEdited By:
Published: Wed, 29 Jul 2020 07:12 AM (GMT+05:30)

Black Shark 3S के संभावित स्पेसिपिकेशन्स की बात करें तो पिछले दिनों लॉन्च हुए अन्य गेमिंग स्मार्टफोन्स की तरह ही ये भी लिक्विड कूलिंग टेक्नोलॉजी के साथ आ सकता है।

सबसे दमदार प्रोससेर के साथ एक और दमदार गेमिंग स्मार्टफोन Black Shark 3S देगा इस महीने दस्तक
सबसे दमदार प्रोससेर के साथ एक और दमदार गेमिंग स्मार्टफोन Black Shark 3S देगा इस महीने दस्तक

नई दिल्ली, टेक डेस्क। पिछले सप्ताह ही दो दमदार गेमिंग स्मार्टफोन्स ASUS ROG Phone 3 और Lenovo Legion Dual लॉन्च किए गए हैं। ये दोनों स्मार्टफोन्स Qualcomm Snapdragon 865+ सबसे दमदार प्रोसेसर के साथ लॉन्च किए गए हैं। इन दोनों स्मार्टफोन्स के बाद एक और जबरदस्त गेमिंग स्मार्टफोन Black Shark 3S भी इस महीने लॉन्च किया जा रहा है। इस फोन को 31 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। Black Shark 3S को भी SD 865+ SoC के साथ पेश किया जाएगा। इस तरह से गेमिंग लवर्स के लिए यह तीसरा विकल्प होगा। यह Black Shark 3 सीरीज का लेटेस्ट डिवाइस होगा।

Black Shark 3S के संभावित स्पेसिपिकेशन्स की बात करें तो पिछले दिनों लॉन्च हुए अन्य गेमिंग स्मार्टफोन्स की तरह ही ये भी लिक्विड कूलिंग टेक्नोलॉजी के साथ आ सकता है। इस स्मार्टफोन के बैक में ट्रिपल रियर कैमरा सेट-अप दिया जा सकता है। हालांकि,कैमरे कॉन्फिग्यूरेशन्स के बारे में फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है। फोन में कई और भी बेहतरीन फीचर्स दिए जा सकते हैं जो गेमिंग लवर्स को पसंद आ सकते हैं। हाई परफॉर्मेंस गेमिंग डिवाइस होने की वजह से इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट का डिस्प्ले देखा जा सकता है। फोन के साथ गेमिंग गियर्स भी पेश किए जा सकते हैं।

बैटरी कैपेसिटी की बात करें तो इसे 5,000mAh की दमदार बैटरी के साथ पेश किया जा सकता है। फोन में बड़ी डिस्प्ले दी जा सकती है। प्रोसेसर के अलावा फोन के किसी भी अन्य फीचर्स के बारे में फिलहाल कोई खुलासा तो नहीं किया गया है लेकिन यह स्मार्टफोन गेमिंग लवर्स को जरूर पसंद आएगा। इस सीरीज के एक और Pro मॉडल को भी कंपनी पेश कर सकती है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।