विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

BGMI का नया अपडेट इस दिन आएगा, Erangel में मिलेगा डरावना Midnight Hunters मोड

Published: Sun, 13 Sep 2026 04:30 PM (IST)

Krafton इंडिया 16 सितंबर को BGMI 4.6 अपडेट जारी करेगा, जिसमें Erangel मैप पर एक नया 'Midnight Hunters' थीम मोड ...और पढ़ें

BGMI का नया अपडेट इस दिन आएगा, Erangel में मिलेगा डरावना Midnight Hunters मोड

BGMI का नया अपडेट इस दिन आएगा, Erangel में मिलेगा डरावना Midnight Hunters मोड

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप भी BGMI गेम खेलना पसंद करते हैं तो ऐसे गेमर्स के लिए बड़ी खबर है। Krafton इंडिया ने BGMI 4.6 अपडेट की रिलीज डेट पहले ही कन्फर्म कर दी है। जी हां ये नया अपडेट 16 सितंबर को रोलआउट होगा। इस अपडेट के साथ गेम में Midnight Hunters नाम का नया थीम मोड देखने को मिलने वाला है, जो Erangel के माहौल को पहले से ज्यादा डार्क और मिस्टीरियस बना देगा।

इतना ही नहीं नए मोड में Erangel का बेस लेआउट पहले जैसा ही देखने को मिलेगा, लेकिन कुछ जगहों को Supernatural थीम के साथ चेंज किया जाएगा। गेमर्स को Rozhok, Mylta, Quarry और Gatka में Vampire Takeover पॉइंट्स मिलेंगे। यह नया मोड अगले हफ्ते 16 सितंबर से शुरू हो जाएगा और 16 नवंबर 2026 तक चलेगा। चलिए जानते हैं इसमें और क्या खास होगा...

सुपरनैचुरल क्रिएचर आएंगे गेम में

इस नए वाले Midnight Hunters मोड में प्लेयर्स का सामना Bloodwalkers, Nightbats और Vampire Elder जैसे नए क्रिएचर से होगा। इतना ही नहीं Stalber और Sosnovka Military Base में Hunter Guild देखने को मिलेगा, जहां Nightkeeper नाम का नया कैरेक्टर भी मिलेगा। इन एरिया में प्लेयर्स को कई नए फीचर्स भी मिलेंगे।

इतना ही नहीं इनमें Shooting Range से लेकर Clock Tower और Scream Crates भी शामिल होगा। इससे गेमप्ले में एक्सप्लोरेशन और मुकाबले का एक्सपीरियंस पहले से बेहतर होगा।

नए स्पेशल आइटम भी मिलेंगे

इसके अलावा इस नए BGMI 4.6 अपडेट में कुछ खास आइटम भी मिलेंगे। Hunter Bandage फास्ट रिकवरी में हेल्प करेगा, जबकि Silvermoon Chain का यूज सुपरनैचुरल क्रिएचर्स से मुकाबला करने के लिए किया जा सकेगा। वहीं, Twilight Bat Wings एक खास आइटम होने वाली है, जिसकी मदद से प्लेयर्स हवा में उड़कर मैप पर एक अलग तरीके से जा सकेंगे।

यह भी पढ़ें- 10000 mAh बैटरी वाला नया 5G फोन: 8GB RAM, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 6.83-इंच AMOLED डिस्प्ले