Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    BGMI 3.0 Update: बीजीएमआई 3.0 अपडेट पॉडकास्ट की हुई घोषणा , गेमिंग अपडेट, थीम्स से लेकर इवेंट तक, मिलेगी हर जानकारी

    Updated: Thu, 25 Jan 2024 03:39 PM (IST)

    अगर आप गेमिंग के शौकिन है तो आपके लिए एक खुशखबरी है क्राफ्टन ने अपने कस्टमर्स के लिए 3.0 अपडेट पॉडकास्ट की घोषणा कर दी है। इसे आखिरकार YouTube पेश कर दिया गया है। इस पॉडकास्ट में आपको बहुत सी चीजें देखने को मिलेगी। साथ ही लोगों को बेहतरीन गेमिंग अनुभव भी होगा। आइय़े इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

    Hero Image
    BGMI 3.0 Update podcast- यहां जानें जरूरी डिटेल

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। BGMI फ्लेयर्स लंबे समय से BGMI 3.0 अपडेट पर कुछ खास और अलग इंफोर्मेशन का इंतजार कर रहे थे। अब उनका इंतजार खत्म हो गया है, क्योंकि क्राफ्टन ने YouTube पर 3.0 अपडेट पॉडकास्ट लेकर आया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस पॉडकास्ट में आपको बीजीएमआई के बैटल ग्राउंड से जुड़ी कई नई चीजे और जानकारियां सामने आई है। आज हम आपको बताएंगे कि इससे प्लेयर्स का गेमिंग अनुभव कैसे बढ़ाएगा। अगले कुछ दिनों में गेम में 3.0 अपडेट को रोल आउट होना शुरू हो जाएगा।आइये जानते हैं कि 3.0 अपडेट में प्लेयर्स के लिए क्या खास है।

    प्लेयर्स को मिलेगा कुछ खास

    • इस वीडियो में 3.0 अपडेट के बारे में बताया गया और क्या नई चीजें पर चर्चा की गई है। इससे गेम और भी रोमांचक हो जाएगा।
    • इस गेम में हार्दिक पंड्या के नए वॉयस पैक के साथ नए एक्स-सूट, आउटफिट और विपन स्कीन भी होगी।
    • BGMI 3.0 अपडेट की थीम शैडो ब्लेड होगी, जो कम दूरी के दुश्मनों को मारने के लिए डिजाइन किए गए एक नए हाथापाई हथियार के साथ आएगी।
    • इसमें एक नया ऑटोमेटिक शॉट-ब्लॉकिंग फीचर है। जब प्लेयर दुश्मनों का निशाना बन जाता है तो शैडो ब्लेड द्वारा एक्टिव होता है।
    • नए अपडेट में खिलाड़ी अपनी टीम के सदस्यों को एक ही मैच में एक बार के बजाय दो बार वापस बुला सकेंगे।, मगर रिकॉल विधि हर बार अलग होगी क्योंकि पहले प्लेयर्स को रिकॉल टॉवर के माध्यम से और दूसरी बार रिकॉल बैटल से पुन: उत्पन्न होना होगा।
    • रिकॉल लड़ाई के लिए, नॉक आउट खिलाड़ी को एक अलग क्षेत्र में ले जाया जाएगा, जहां उन्हें फिर से गेम में आने के लिए एक नई लड़ाई में शामिल होना होगा।

    यह भी पढ़ें - BGMI A4 Royale Pass: एक्सक्लूसिव रिवॉर्ड के साथ लाइव हुआ नया रॉयल पास, यहां जानें डिटेल्स

    मैप्स भी हुए अपडेट

    • इसके अलावा 3.0 अपडेट के साथ, खिलाड़ियों को एरंगेल मैप्स में कुछ लोकेशन का रीमॉडलिंग दिखाई देगा। यानी कि अपडेट जारी होने के बाद एरंगेल में मिलिट्री, पोचिंकी और जॉर्जोपोल एक नए आकार में दिखाई देंगे।
    • पॉडकास्ट में यह भी पता चला कि प्लेयर्स के पास एक नई राइफल होगी, जो एक ही शॉट से डबल एलिमिनेशन करने में सक्षम होगी।
    • अगर प्लेयर विहिकल चला रहा है वह अब वाहन चलाते समय खुद को अडजस्ट कर सकेगा। यह एक अत्यंत आवश्यक अपडेट है, जिसका इंतजार प्लेयर लंबे समय से कर रहे हैं।
    • नए अपडेट में BGMI रिडीम कोड का उपयोग करके फ्री प्राइज पा सकते हैं। इसके लिए आपको बस आधिकारिक BGMI वेबसाइट पर जाना है, अपना कैरेक्टर आईडी डालें और रिडेम्पशन कोड पेस्ट करके प्राइज पाएं।

    यह भी पढ़ें - Vi यूजर्स के लिए खुशखबरी; इन पोस्टपेड प्लान के साथ मिल रही है 6 महीने की Swiggy One मेंबरशिप यहां जानें पूरी डिटेल