अब चोरी-छिपे देख सकेंगे दूसरों की Stories, 48 घंटे तक लाइव भी रहेगी; ₹299 में आ गया Instagram Plus
Meta ने भारत में अपने पॉपुलर एप Instagram के लिए एक नया पेड सब्सक्रिप्शन टियर रोलआउट किया है, जिसे Instagram ...और पढ़ें

Instagram Plus यूजर्स को मिलेंगे कमाल के हिडन टूल्स।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। अपने पॉपुलर एप्स Instagram, Facebook और WhatsApp के लिए एक नए सब्सक्रिप्शन टियर की अनाउंसमेंट करने के कुछ ही दिनों बाद, Meta ने Instagram के लिए पेड सब्सक्रिप्शन टियर रोलआउट कर दिया है। इसे Instagram Plus नाम दिया गया है। इस नए ऑफर को उन यूजर्स के लिए एक ऑप्शनल अपग्रेड के रूप में पेश किया गया है जो एक्स्ट्रा कंट्रोल्स, बेहतर इनसाइट्स और एक्सक्लूसिव कैपेबिलिटीज चाहते हैं। भारत में Instagram Plus की कीमत 299 रुपये प्रति महीना रखी गई है और ये तीन मेन एरियाज में फीचर्स ऑफर करता है: जो आपके लिए मायने रखते हैं उनके करीब आना, प्रिव्यूज और इनसाइट्स देखना और Instagram को अपने मुताबिक कस्टमाइज करना।
सिंपल शब्दों में कहें तो, Meta पैसे देने वाले यूजर्स को ऐसे टूल्स और कस्टमाइजेशन ऑप्शन्स का एक्सेस दे रहा है जो रेगुलर यूजर्स को नहीं मिलेंगे।
Stories पर मिलेगा ज्यादा कंट्रोल
Instagram Plus के कई बड़े फीचर्स खास तौर पर Stories पर फोकस्ड हैं। सब्सक्राइबर्स ये देख सकेंगे कि कितने लोगों ने उनकी Stories को दोबारा देखा है (rewatch किया है)। वे 'Close Friends' फीचर के अलावा अनलिमिटेड स्टोरी ऑडियंस लिस्ट बना सकेंगे और व्यूअर लिस्ट में आए बिना दूसरों की Stories को सीक्रेटली प्रिव्यू भी कर सकेंगे।
ये प्लान यूजर्स को अपनी Stories की टाइम लिमिट को नॉर्मल 24 घंटे से बढ़ाकर 48 घंटे करने की सुविधा भी देता है, साथ ही एक्स्ट्रा विजिबिलिटी के लिए हर हफ्ते एक स्टोरी को स्पॉटलाइट करने का ऑप्शन भी मिलता है।
एक दूसरे फीचर के जरिए यूजर्स अपनी स्टोरी व्यूअर लिस्ट को सर्च करके ये देख सकते हैं कि कौन उनका कंटेंट देख रहा है। इसके अलावा, Instagram Plus यूजर्स अपने फॉलोअर्स के फीड में दिखाए बिना सीधे अपनी प्रोफाइल और हाइलाइट्स में पोस्ट शेयर कर सकते हैं।
ऐसे फीचर्स जो रेगुलर यूजर्स को नहीं मिलेंगे
स्टोरी से जुड़े टूल्स के अलावा, Meta पेइंग सब्सक्राइबर्स के लिए कई कॉस्मेटिक अपग्रेड्स भी एड कर रहा है। Instagram Plus यूजर्स को एनिमेटेड 'Super Heart' रिएक्शन्स मिलेंगे- ये चमकीले एनिमेटेड हार्ट्स होंगे जो इंटरेक्शन के दौरान स्क्रीन पर बस्ट होंगे।
सब्सक्राइबर्स को Instagram और क्रिएटर्स द्वारा सेलेक्ट किए गए कस्टम एप आइकन्स के साथ-साथ बायो के लिए स्पेशल फॉन्ट्स का एक्सेस भी मिलेगा। इसमें एक और नया एडिशन 'प्रोफाइल पिन्स' का है, जिससे यूजर्स छह पोस्ट तक पिन कर सकेंगे और अपने सबसे जरूरी कंटेंट को हाइलाइट कर सकेंगे।
Meta क्यों पेश किया Instagram Plus?
ये लॉन्च अपने एप्स में सब्सक्रिप्शन-बेस्ड सर्विसेज को बढ़ावा देने की Meta की एक बड़ी कोशिश को दिखाता है। Instagram के फ्री वर्जन को रिप्लेस करने के बजाय, Instagram Plus को उन यूजर्स के लिए एक ऑप्शनल अपग्रेड के रूप में पेश किया जा रहा है जो एडिशनल फीचर्स, डीप इनसाइट्स और अपने एक्सपीरियंस को कस्टमाइज करने के ज्यादा तरीके चाहते हैं।
Meta ने ये भी कहा है कि उसकी योजना आने वाले महीनों में Instagram Plus में नए फीचर्स जोड़ने की है, जिससे संकेत मिलता है कि समय के साथ ये सब्सक्रिप्शन और ज्यादा फीचर-रिच हो सकता है।
फिलहाल, भारत में Instagram यूजर्स इस नए प्लान को सीधे Instagram एप के जरिए खरीद सकते हैं और खुद ये तय कर सकते हैं कि ये एक्स्ट्रा फीचर्स 299 रुपये की मंथली फीस के लायक हैं या नहीं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।