विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लाइफ चेंजिंग हैं साल 2024 के ये बेस्ट इनोवेशन, हेल्थ और रोबोटिक्स के सेक्टर में कर सकते हैं मदद

Published: Wed, 20 Nov 2024 05:01 PM (IST)

टेक्नोलॉजी के जरिए इंसानी जीवन को न केवल पहले से ज्यादा आरामदायक और मनोरंजक बनाया गया है। बल्कि कई ऐसे ...और पढ़ें

जीवन को आसान बनाएंगे ये काम के इनोवेशन।
जीवन को आसान बनाएंगे ये काम के इनोवेशन।

 टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। टेक्नोलॉजी हमारे जीवन का आसान बनाती है और मनोरंजन के लिए भी कई साधन उपलब्ध कराती है। लेकिन, मानव कल्याण के लिए भी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल होता रहा है। ये टेक्नोलॉजी जीवन में सकारात्मक बदलाव भी ला सकती है। टाइम मैगजीन ने दुनिया के 200 बड़े और खास इनोवेशन की लिस्ट तैयार की है। उनमें से हम यहां आपको चार ऐसी टेक्नोलॉजी के बारे में बताने जा रहे हैं जो स्वास्थ्य और रोबोटिक्स जैसे सेक्टर्स में काफी मदद कर सकती है।

एजिलिटी रोबोटिक्स डिजिट

इन रोबोट्स को एजिलिटी रोबोट्स डिजिट नाम की कंपनी बनाती है। ये AI एबिलिटी से लैस रोबोट्स हैं जो वेयरहाउस के लिए उपयोगी हैं। मैन्युफैक्चरिंग और लॉजिस्टिक्स में फिजिकल कामों के लिए वर्कर्स की तलाश करना मुश्किल होता जा रहा है। एजिलिटी रोबोटिक्स के CEO पैगी जॉनसन कहती हैं कि अमेरिका में 10 लाख से ज्यादा नौकरियां खाली हैं, जिन्हें भरा नहीं जा सकता। यहीं पर एजिलिटी का ह्यूमनॉइड बॉट डिजिट काम आता है, जिसे AI के जरिए काम करने के लिए ट्रेन किया गया है। डिजिट पहले से ही लॉजिस्टिक्स प्रोवाइडर जीएक्सओ और अमेजन जैसी जगहों पर काम कर रहे हैं। जॉनसन को उम्मीद है कि 2025 के अंत तक ये रोबोट इंसानों के साथ मिलकर काम करने लगेंगे।

फिल्टर कैप्स

दक्षिण अमेरिका में अपने काम के दौरान इसके डेवलपर्स द्वारा प्रत्यक्ष रूप से देखी गई तात्कालिक जरूरत को देखते हुए, बेलर इंटरनेशनल फिल्सा वाटर, कोलम्बियाई रेड क्रॉस और ओगिल्वी कोलम्बिया ने फिल्टर कैप्स बनाने के लिए साझेदारी की। ताकि दूषित पानी को पीने के लिए सुरक्षित बनाया जा सके। इस कैप के मेटस, मिनरल्स और दूसरे इंग्रेडिएंट (जैसे एक्टिवेटेड कार्बन) का एक केमिकल मिक्सचर होता है। ये दूषित पदार्थों और अशुद्धियों को छानता है और पानी को खनिजयुक्त बनाता है ताकि इसे पीने के लिए सुरक्षित बनाया जा सके। पहर फिल्टर की कीमत 6 डॉलर से कम है और ये एक दिन में 5 लीटर पानी को फिल्टर कर सकता है। कंपनी का अनुमान है कि उनके द्वारा बांटी गई 1,000 यूनिट्स से लगभग 10,000 लोगों को साफ पानी उपलब्ध कराया जा सकेगा।

कैंगस्टर्स व्हीली-एक्स

पांच साल पहले, जॉन चो के पिता एक मे़डिकल प्रोसीजर के गलत होने के बाद लकवाग्रस्त हो गए, जिसके कारण उनके पास एक्सरसाइज करने के लिए बहुत कम तरीके बचे। इसलिए दक्षिण कोरियाई स्टार्टअप कैंगस्टर्स के को-फाउंडर चो ने एकव्हीली-एक्स बनाने में मदद की। ये एक व्हीलचेयर ट्रेडमिल है जो ऐप के साथ कनेक्ट हो जाती है। व्हीलचेयर रेसिंग गेम और बैठे हुए योग जैसे वर्कआउट की पेशकश करती है। कंपनी ने 2024 पैरालंपिक खेलों में इस सिस्मट को शोकेस किया था और प्राइवेट यूजर्स, जिम, अस्पतालों और रिहैब सेंटर्स को इसकी बिक्री शुरू कर दी है।

मूनबर्ड

काफी लोगों को नींद न आने की बीमारी होती है। ऐसे लोगों की मदद कर सकता है ये मूनबर्ड नाम का इनोवेशन। अपने लॉन्ग टर्म इनसोम्निया से परेशान होकर और अपनी ब्रीदिंग एक्सरसाइज के लिए बेहतर गाइडें, की चाहत में, स्टेफनी ब्रॉस और उनके भाई माइकल ने मूनबर्ड नामक एक हथेली के आकार का स्क्रीन-फ्री ब्रीदिंग कोच बनाया। ब्रोस कहते हैं, 'ट्रेडिशनल मेडिटेशन टूल्स भारी लग सकते हैं, और स्क्रीन उस रिलैक्सेशन को डिसरप्ट कर सकते हैं जिसे वे बढ़ावा देना चाहते हैं।' इस एर्गोनोमिक डिवाइस को अपने हाथ में पकड़ना होता है और जब ये धीरे-धीरे फैलता है तो सांस लेना होता है और जब यह सिकुड़ता है तो सांस छोड़ना होता है। सूदिंग गाइडेंस, होल्डर को रैपिड या इनकंसिसटेंट ब्रीदिंग को ज्यादा आरामदायक पैटर्न में बदलने के लिए प्रोत्साहित करता है, जिससे उनका शरीर 'रेस्ट एंड डायजेस्ट' की स्थिति में चला जाता है ताकि वे शांत और ज्यादा आराम महसूस करें और ज्यादा आसानी से सो सकें। मूनबर्ड का इस्तेमाल एडल्ट या किड्स कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Google ने रिलीज किया बड़ा एंड्रॉइड अपडेट, Pixel स्मार्टफोन को मिलने लगा Android 16 Developer Preview

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।