विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 24, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Asus ROG Phone II की प्री-बुकिंग आज दोपहर 12 बजे से होगी शुरू, पढ़ें ऑफर डिटेल्स

By Shilpa SrivastavaEdited By:
Published: Thu, 24 Oct 2019 03:49 PM (IST)Updated: Fri, 25 Oct 2019 08:00 AM (IST)

Asus ROG Phone II को एक बार फिर से इसे ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर 25 अक्टूबर यानी आज से दोपहर 12 बजे से उपलब्ध कराया जाएगा

Asus ROG Phone II की प्री-बुकिंग आज दोपहर 12 बजे से होगी शुरू, पढ़ें ऑफर डिटेल्स
Asus ROG Phone II की प्री-बुकिंग आज दोपहर 12 बजे से होगी शुरू, पढ़ें ऑफर डिटेल्स

नई दिल्ली, टेक डेस्क। भारतीय स्मार्टफोन बाजार में गेमिंग सेगमेंट के तहत कुछ दिन पहले ASUS ROG Phone II लॉन्च किया गया था। जो यूजर्स गेमिंग का शौक रखते हैं उनके लिए यह फोन एक अलग अनुभव लेकर आएगा। वैसे तो पहले भी फोन को प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध कराया गया था। लेकिन आज एक बार फिर से इसे ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर दोपहर 12 बजे से उपलब्ध कराया जाएगा। इस दौरान यूजर्स ASUS ROGPhone II को प्री-बुक कर पाएंगे। इसके 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 37,999 रुपये है। यह इसकी शुरुआती कीमत है।

Asus ROG Phone II की कीमत और ऑफर्स: इस फोन का पहला वेरिएंट 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज से लैस है। इसकी कीमत 37,999 रुपये है। वहीं, इसका दूसरा वेरिएंट 12 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। इसकी कीमत 59,999 रुपये है। ऑफर्स की बात करें तो अगर यूजर्स SBI डेबिट व क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं तो उन्हें 10 फीसद का इंस्टैंट डिस्काउंट दिया जाएगा। वहीं, Flipkart Axis बैंक क्रेडिट कार्ड के इस्तेमाल पर 5 फीसद का अनलिमिटेड कैशबैक और Axis बज क्रेडिट कार्ड पर 5 फीसद का अतिरिक्त ऑफ दिया जाएगा। इसे No cost EMI पर भी खरीदा जा सकता है।

Asus ROG Phone II के फीचर्स: फोन के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें 6.59 इंच का फुल एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले मौजूद है। इस पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 6 की प्रोटेक्शन दी गई है और इसका आस्पेक्ट रेश्यो 19.5:9 है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्लस प्रोसेसर के साथ आता है। रैम और स्टोरेज की बात करें तो इसमें 8 जीबी रैम और 12 जीबी रैम दी गई है। वहीं, 128 जीबी और 512 जीबी स्टोरेज दी गई है। बैटरी सेगमेंट में यह फोन यूजर्स के आकर्षण का केंद्र है। इसमें 6000 एमएएच की बैटरी भी दी गई है। इतनी बड़ी बैटरी गेमिंग के दौरान लंबे समय तक बैकअप प्रदान करने में सक्षम है।

अब बात करते हैं कैमर सेगमेंट की। Asus ROG Phone II में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है। इसका प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का है। वहीं, सेकेंडरी 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा सेंसर है। सेल्फी के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 24 मेगापिक्सल फ्रंट सेंसर मौजूद है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में वाईफाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, एनएफसी और 4G VoLTE सपोर्ट दिए गए हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।