इस बार Google नहीं बनाएगा April Fool’s पर कोई भी जोक, जानें क्यों
April Fools Day 2020 अगर आप इस बार Google के April Fool डे जोक्स का इंताजर कर रहे हैं तो हम आपको बता दें कि इस बार कंपनी ने अपना प्लान बदल दिया है। फोटो साभार Google
नई दिल्ली, आइएएनएस। वर्ष 2000 से लेकर अब तक हर वर्ष Google हमारे लिए April Fool डे पर जोक्स बनाता था। लोग इन जोक्स को बेहद पसंद भी करते थे। अगर आप इस बार भी कंपनी के April Fool डे जोक्स का इंताजर कर रहे हैं तो हम आपको बता दें कि इस बार कंपनी ने अपना प्लान बदल दिया है। एक इंटरनल ई-मेल के मुताबिक, Google इस बार अपना यह ट्रेडिशन फॉलो नहीं करेगी। कंपनी इस बार COVID-19 महामारी से लड़ने वाले सभी लोगों के सम्मान के लिए अपनी इस परंपरा को इस वर्ष के लिए छोड़ रही है।
Business Insider को प्राप्त हुए एक इंटरनल ईमेल के जरिए यह पता चला है कि इस बार Google April Fool डे पर जोक्स नहीं बनाएगी। कंपनी के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर Lorraine Twohill ने कहा है, “Google COVID-19 महामारी से लड़ने वाले लोगों को सम्मान देते हुए इस बार April Fool डे जोक्स नहीं बनाएगा। हमारा मुख्य लक्ष्य लोगों की मदद करना है। इसलिए जोक्स को अगले वर्ष के लिए सहेज कर रख रहे हैं। हमने पहले ही April Fool के प्रयासों पर ध्यान देना बंद कर दिया था। लेकिन टीम्स के अंतर्गत कुछ छोटे-छोटे प्रोजेक्टस पर शायद काम किया जा रहा है जिसके बारे में हमें पता नहीं है।” हालांकि, Lorraine ने अपनी टीम्स को इस पर काम करने से मना कर दिया है।
Google Duo को मिला था अहम अपडेट: इससे पहले कंपनी ने लोगों को लॉकडाउन के दौरान राहत देते हुए कहा था कि अब से Google Duo में एक साथ 12 लोगों से वीडियो चैटिंग की जा सकेगी। यह संख्या पहले 8 थी। Google Duo की प्रोडक्ट एंड डिजाइन सेगमेंट की सीनियर डायरेक्टर सनाज अहारी ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी थी। उन्होंने कहा था कि अब यूजर्स एक समय में 8 की बजाय 12 लोगों से वीडियो चैट कर पाएंगे। यहां पढ़ें पूरी खबर