नए प्रोडक्ट्स पर Apple का फोकस: फोल्डेबल iPhone, स्मार्ट होम हब और एआर ग्लासेस जल्द होंगे लॉन्च
एपल 2026 तक नए प्रोडक्ट सेगमेंट में एंट्री की तैयारी में है। कंपनी स्मार्ट होम हब, स्मार्ट डोरबेल, फोल्डेबल आईफोन ...और पढ़ें

HighLights
एपल 2026 तक कई नए प्रोडक्ट लॉन्च करेगा।
फोल्डेबल आईफोन नोटबुक डिजाइन में आईपैड जैसा होगा।
स्मार्ट होम हब और एआर ग्लासेस भी पाइपलाइन में।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Apple इस साल नए प्रोडक्ट सेगमेंट में एंट्री करने वाली है। हाल के वर्षों में कंपनी ने कुछ नए प्रोडक्ट जैसे मिक्स रियलिटी डिवाइस Apple Vision Pro, ट्रैकिंग डिवाइस AirTag, और वायरलेस ऑडियो AirPods लॉन्च किए हैं। कंपनी ने पोर्टफोलियो को एक्सपेंड करने की प्लानिंग कर रही है। 2026 में एपल स्मार्ट होम हब, स्मार्ट डोरबेल, फोल्डेबल आईफोन जैसे नए प्रोडक्ट लॉन्च करने पर विचार कर रही है। यहां हम आपको एपल के अपकमिंग डिवाइसेस के बारे में जानकारी दे रहे हैं।
Smart Home Hub
Apple का स्मार्ट होम हब डिवाइस HomePad स्मार्ट होम डिवाइस होगा, जिसमें HomePod और iPad के फीचर मिलेंगे। एपल के इस डिवाइस की लॉन्चिंग Siri के कारण लटकी हुई है। कंपनी इसे अपडेटेड सिरी के साथ पेश करना चाहती है, जिससे यूजर्स को नया अपडेट मिले। रिपोर्ट्स की मानें तो इसमें 6 या 7 इंच का डिस्प्ले दिया जा सकता है। यह डिवाइस Apple के A18 चिप पर रन करेगा। इसकी मदद से यूजर्स अपने स्मार्ट डिवाइसेस को मैनेज करने के साथ, वीडियो कॉल और म्यूजिक एक्सपीरियंस कर पाएंगे।
स्मार्ट डोरबेल
Apple इन दिनों अपने स्मार्ट डोरबेल पर भी काम कर रहा है। यह कंपनी का स्मार्ट होम सेटअप और सिक्योरिटी डिवाइस होगा। रिपोर्ट्स की मानें तो यह हैंड्स फ्री डोर अनलॉक फीचर ऑफर करेगा। यह डिवाइस एपल के अल्ट्रा-वाइडबैंड टेक्नोलॉजी के साथ रिलीज किया जाएगा।
Foldable iPhone

एपल के फोल्डेबल आईफोन का काफी लंबे समय से इंतजार किया जा रहा है। उम्मीद है कि 2026 में कंपनी इससे पर्दा उठा सकती है। रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी का फोल्डेबल आईफोन नोटबुक डिजाइन का होगा, जो अनफोल्ड होने पर आईपैड की तरह काम करेगा। इसमें फेस आईडी के साथ टच आईडी का इस्तेमाल किया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा रहा कि कंपनी सितंबर 2026 में iPhone 18 Pro सीरीज के साथ इसे लॉन्च कर सकती है।
AR ग्लासेस
मिक्स रियलिटी के बाद अब एपल अपना Augmented Reality Glasses भी लॉन्च करने वाला है। इस डिवाइस के पहले वर्जन में कंपनी का फोकस फुल-इन लेंस डिस्प्ले की बजाय ऑडियो, कैमरा और वॉइस कंट्रोल पर रहेगा। खबरों की मानें तो यह डिवाइस 2027 तक लॉन्च हो सकता है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।