iPhone 18 Pro लॉन्च के बाद Apple ने चुपचाप iPhone 17 सीरीज की बढ़ाईं कीमतें: खरीदने से पहले देख लें
Apple ने iPhone 18 Pro सीरीज के लॉन्च के बाद भारत में iPhone 17 और iPhone 17e की कीमतों में चुपचाप बढ़ोतरी कर दी है। iPhone 17 की शुरुआती कीमत अब ₹99,900 और iPhone 17e की ₹79,900 हो गई है, जिसमें ₹22,000 तक का इजाफा हुआ है।

iPhone 18 Pro लॉन्च के बाद Apple ने चुपचाप iPhone 17 सीरीज की बढ़ाईं कीमतें: खरीदने से पहले देख लें

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Apple ने आज अपने 'सरप्राइज एंड शाइन' इवेंट में भारतीय और ग्लोबल मार्केट में iPhone 18 Pro सीरीज और अपना पहला फोल्ड iPhone लॉन्च कर दिया है। हालांकि, जहां हर कोई नए मॉडल्स को लेकर एक्साइटेड है, वहीं Apple ने चुपचाप भारत में iPhone 17 की कीमतें भी बढ़ा दी हैं।
स्टैंडर्ड iPhone 17, जिसे ₹82,900 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था, अब ₹99,900 में मिल रहा है। जबकि iPhone 17e, जो इंडियन मार्केट में ₹64,900 में आया था, उसकी कीमत अब ₹79,900 हो गई है।
iPhone 17 की कीमत में 22 हजार रुपये बढ़ी
iPhone 17 के 256GB वैरिएंट की कीमत पहले जहा 82,900 रुपये थी, अब इसकी कीमत बढ़कर 99,900 रुपये तक पहुंच गई है, इसका मतलब है कि ग्राहकों को इस वेरिएंट के लिए पहले की तुलना में 17 हजार रुपये ज्यादा खर्च करने होंगे।
फोन का 512GB वाला वेरिएंट पहले 1,02,900 रुपये में उपलब्ध था। अब कीमत में बढ़ोतरी के बाद इसकी कीमत 1,24,900 रुपये तक पहुंच गई है। इस मॉडल पर सीधे 22 हजार रुपये की बढ़ोतरी हुई है।
iPhone 17e भी हुआ 20 हजार रुपये तक महंगा
दूसरी तरफ Apple ने iPhone 17e की कीमतों में भी बड़ा इजाफा देखने को मिल रहा है। फोन के 256GB वैरिएंट की कीमत पहले 64,900 रुपये थी, लेकिन अब इसकी कीमत 79,900 रुपये पर पहुंच गई है, इसका मतलब है किए इसमें 15 हजार रुपये का इजाफा हुआ है।
फोन के 512GB वैरिएंट की कीमत 84,900 रुपये से बढ़कर 1,04,900 रुपये पर पहुंच गई है। इस वेरिएंट पर ग्राहकों को 20 हजार रुपये ज्यादा देने पड़ेंगे। नए प्राइस लाइव होने के बाद iPhone 17 की शुरुआती कीमत 99,900 रुपये और iPhone 17e की शुरुआती कीमत 79,900 रुपये हो गई है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।