विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 16, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Apple मुफ्त में दे रहा AirPods, जानिए किसे मिलेगा फायदा

By Saurabh VermaEdited By:
Published: Fri, 16 Jul 2021 03:05 PM (IST)

Apple के एजूकेशन ऑफर में कालेज और यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स को Mac या फिर iPad खरीदना होगा तभी मुफ्त AirPods ...और पढ़ें

यह AirPods की प्रतीकात्मक फाइल फोटो है।
यह AirPods की प्रतीकात्मक फाइल फोटो है।

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Apple की तरफ से मुफ्त में AirPods खरीदने का ऑफर दिया जा रहा है। यह ऑफर भारतीय यूजर्स के लिए Apple Store पर लाइव हो गया है, जहां से ग्राहक मुफ्त में Apple AirPods खरीद सकते हैं। हालांकि Apple मुफ्त AirPods स्टूडेट्स को ऑफर कर रहा है। Apple के एजूकेशन ऑफर में कालेज और यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स को Mac या फिर iPad खरीदना होगा, तभी मुफ्त AirPods को हासिल किया जा सकेगा। साथ ही टीचर्स और स्टॉप भी इस ऑफर का लुत्फ उठा सकते हैं।

Apple की तरफ से UNiDAYS प्लेटफॉर्म आपके दावे की जांच करेगा कि आप स्टूडेंट्स हैं या नहीं। इसके लिए आपको यूनिवर्सिटी आईडी या एक्सेप्टेंस ऑफर देना होगा.

किन डिवाइस की खरीद पर मिलेगा मुफ्त iPods

  • MacBook Air
  • MacBook Pro
  • iMac
  • Mac Pro
  • Mac Mini
  • iPad Pro
  • ipad Air

Apple ऑफर में वायर्ड AirPods फ्री दिया जाएगा। लेकिन अगर आप वायरलेस Apple AirPods या फिर AirPods Pro खरीदना चाहते हैं, तो आपको ज्यादा रुपये खर्च करने होंगे। यूजर्स को वायरलेस AirPods के लिए 4000 रुपये देने होंगे। जबकि AirPods Pro के लिए 10,000 रुपये खर्च करने होंगे।

सालभर चलता है Apple का एजूकेशन ऑफर

सीजनल ऑफर के साथ Apple की तरफ से सालभर एजूकेशन ऑफर के तहत Apple Care, Apple पेसिंल और कीबोर्ड, Apple mouse पर 20 फीसदी छूट दी जाती है। साथ ही Apple TV+ को मात्र 49 रुपये में सब्सक्राइब किया जा सकेगा। इसके अलावा तीन माह तक फ्री Apple Arcade सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है। 3 माह बाद आपके 99 रुपये प्रतिमाह गेमिंग सब्सक्रिप्शन चार्ज लिया जाएगा।

इस ऑफर का लुत्फ उठाने के लिए यूजर UNiDAYS पेज से अपने इंस्टीट्यूट को वेरिफाई कर सकते हैं। इसके लिए यूजर को सभी निर्देशों का पालन करते हुए यूनिवर्सिटी का नाम दर्ज करना होगा। फिर वेरिफिकेशन पूरा हो जाएगा। साथ ही 000800 040 1966 से भी पता लगा सकते हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।