iPhone Price Hike: जेब पर भारी पड़ेगा नया iPhone, टिम कुक ने लॉन्च से पहले ही दिए हिंट
एपल के सीईओ टिम कुक ने AI बूम के कारण मेमोरी और स्टोरेज चिप की बढ़ती कीमतों के चलते आईफोन की कीमतों में बढ़ोतरी का संकेत दिया है।
-1781865586512_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। एपल इन दिनों अपने अपकमिंग आईफोन लॉन्च की तैयारी में व्यस्त है। इस बीच खबर है कि कंपनी जल्द ही इन आईफोन मॉडल्स की कीमतों में कुछ बढ़ोतरी कर सकता है। कंपनी के सीईओ टिम टुक ने इस ओर इशारा किया है। उनका कहना है कि एआई बूम के चलते मैमोरी और स्टोरेज चिप की कीमतें तेजी से बढ़ी हैं। ऐसे में आईफोन की कीमतें बढ़ाए बिना काम चलना अब बेहद मुश्किल है।
टिम कुक ने यह बात The Wall Street Journal से एक इंटरव्यू के दौरान कही है। कुक इस बातचीत में कहते हैं कि Apple पिछले कुछ समय से कंपोनेंट की बढ़ी कीमतों का बोझ स्वयं वहन कर रहा था। उन्होंने कहा, हम इससे पड़ रहे भारी आर्थिक बोझ को कम करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं और ग्राहकों को इन बढ़ोतरी से बचाने का प्रयास कर रहे हैं। टिम कुक कहते हैं कि अब स्थिति असहनीय हो गई है।
क्यों बढ़ेंगी कीमतें?
स्मार्टफोन के प्रमुख कंपोनेंट DRAM (मैमोरी) और NAND (स्टोरेज) चिप की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। AI के बड़े प्लेयर जैसे - Google, Microsoft, Meta, और Amazon अपने लिए हाई-बैंडविर्थ मैमोरी वाले डेटा सेंटर तैयार कर रहे हैं। इसके चलते पिछले कुछ समय में DRAM और NAND की कीमतें तेजी से बढ़ी हैं। इसके साथ ही इन चिप के प्रमुख सप्लायर जैसे - Samsung, SK Hynix, और Micron जैसी कंपनी एआई कंपनियों के भारी मुनाफे वाली डील के चलते स्मार्टफोन कंपोनेंट का उत्पादन कम कर रही हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो यह शॉर्टेज 2027 तक जारी रहेगी।
कितनी बढ़ सकती है कीमत
TechInsights ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि कंपनी अपकमिंग iPhone Pro मॉडल की कीमतों में 270 डॉलर (करीब 25,000 रुपये) तक की बढ़ोतरी कर सकती है। हालांकि, कुक ने अपने इंटरव्यू में यह नहीं बताया कि कंपनी किस प्रोडक्ट की कीमत कितना बढ़ा सकती है। रिपोर्ट्स की मानें तो सबसे पहले Mac और iPad की कीमतें बढ़ सकती हैं। एपल ने अपकमिंग iPhone 18 सीरीज और संभावित पहले फोल्डेबल आईफोन के लॉन्च से पहले Mac Mini की कीमत में बढ़ोतरी कर कुछ संकेत जरूर दे दिए हैं।
टिम कुक ने सप्लाई चेन में आई शॉर्टेज को सौ साल में आने वाली बाढ़ की तरह बताया है। इसके साथ ही उनका यह भी मानना था कि संभव है कि आने वाले दिनों में यूजर्स के प्रोडक्ट के लिए मेमोरी की बढ़ती कीमत और सप्लाई धीरे-धीरे सामान्य हो जाएंगी।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।