10 मिनट में घर पहुंचेगा नया iPhone! Zepto पर कल सुबह 8 बजे से मिलेगा iPhone 18 Pro और Max
Apple का लेटेस्ट iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max और AirPods 5 अब क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Zepto पर भी उपलब्ध होंगे।

iPhone 18 Pro Series की सेल कल से शुरू हो रही है।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। क्यूपर्टिनो की दिग्गज टेक कंपनी Apple ने हाल ही में भारत और ग्लोबल मार्केट्स में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max लॉन्च किए हैं। अब ये क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध होगा। ये कल सुबह 8 बजे से Zepto पर मिलना शुरू हो जाएगा। दिल्ली-एनसीआर, चेन्नई, बेंगलुरु और मुंबई के यूजर्स Zepto पर नया iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max और AirPods 5 ऑर्डर कर सकेंगे। बैंक कार्ड्स से पेमेंट करने पर iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पर 7,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा, चुनिंदा क्रेडिट कार्ड्स का इस्तेमाल करके AirPods 5 पर 1,500 रुपये का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट हासिल किया जा सकता है। इन डिस्काउंट्स के लिए Apple के साथ पार्टनरशिप करने वाले बैंकों में Axis Bank, ICICI Bank और SBI शामिल हैं। आप कार्ड्स पर नो-कॉस्ट EMI का ऑप्शन भी चुन सकते हैं। आइए अब भारत में iPhone 18 Pro मॉडल्स की कीमतों पर नजर डालते हैं।
iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max और AirPods 5 की भारत में कीमत
iPhone 18 Pro का 256GB इंटरनल स्टोरेज वाला बेस वेरिएंट 1,64,900 रुपये से शुरू होगा। इसके अलावा तीन और वेरिएंट्स हैं जिनमें 512GB, 1TB और 2TB शामिल हैं। 512GB वेरिएंट की कीमत 1,89,900 रुपये है। वहीं, बाकी दो वेरिएंट्स 1TB और 2TB हैं, जिनकी कीमत क्रमशः 2,39,900 रुपये और 3,14,900 रुपये रखी गई है।

iPhone 18 Pro Max की शुरुआती कीमत भारत में 256GB मॉडल के लिए 1,79,900 रुपये है। इसमें तीन दूसरे वेरिएंट्स 512GB, 1TB और 2TB शामिल हैं, जिनकी कीमत 2,04,900 रुपये, 2,54,900 रुपये और 3,29,900 रुपये तय की गई है।

इसके बाद Apple AirPods 5 है, जो स्टैंडर्ड मॉडल के लिए 14,900 रुपये में लॉन्च हुआ है और वायरलेस चार्जिंग केस वाले मॉडल की कीमत 17,900 रुपये है। ये सभी डिवाइसेस अब Zepto पर उपलब्ध होंगे ताकि यूजर्स इन्हें तुरंत ऑर्डर कर सकें। Apple अपनी ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए भी प्री-ऑर्डर ले रहा है, जहां आप इन-स्टोर पिकअप या होम डिलीवरी में से कोई भी ऑप्शन चुन सकते हैं।
