iPhone 17 Pro को खरीदने का सही मौका! मिल रही बड़ी छूट, इस प्लेटफॉर्म से खरीदें
Apple के मौजूदा जनरेशन के प्रीमियम स्मार्टफोन iPhone 17 Pro पर बम्पर डिस्काउंट दिया जा रहा है। भारत में 1,34,900 ...और पढ़ें

iPhone 17 Pro पर बंपर डिस्काउंट दिया जा रहा है।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Apple द्वारा कुछ ही महीनों में अपने iPhone 18 Pro मॉडल्स को लॉन्च किए जाने की संभावना है। इससे ठीक पहले, करंट-जनरेशन iPhone 17 Pro भारी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है। बता दें iPhone 17 Pro को भारत में 1,34,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर पेश किया गया था। फोन में 6.3-इंच का OLED डिस्प्ले, A19 Pro चिप और 48MP का ट्रिपल-कैमरा सिस्टम जैसे फीचर्स मिलते हैं। बता दें कि ऐसी डील्स ज्यादा समय तक नहीं टिकती हैं, इसलिए अगर आप इसमें दिलचस्पी रखते हैं तो तुरंत फैसला लेना बेहतर होगा। आइए जानते हैं इस डील की डिटेल।
Apple iPhone 17 Pro पर ये है डील
Apple iPhone 17 Pro भारत में 1,34,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ था। हालांकि, फोन का 256GB वेरिएंट Croma की ऑफिशियल वेबसाइट पर अभी 1,29,490 रुपये की कीमत में लिस्टेड है, जो 5,410 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट है। इसके अलावा SBI, ICICI और AXIS बैंक क्रेडिट कार्ड EMI ट्रांजैक्शन्स के जरिए 4,000 रुपये की अतिरिक्त छूट पाई जा सकती है।
Apple iPhone 17 Pro स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
Apple iPhone 17 Pro में पावरफुल A19 Pro चिपसेट दिया गया है। डिस्प्ले की बात करें तो फोन में 120Hz ProMotion टेक्नोलॉजी, ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले और एंटी-रिफ्लेक्टिव कोटिंग के साथ 6.3-इंच की OLED स्क्रीन मिलती है। प्रोटेक्शन के लिए डिस्प्ले पर Ceramic Shield 2 दिया गया है। Apple का दावा है कि iPhone 17 Pro सिंगल चार्ज पर 39 घंटे का वीडियो प्लेबैक देता है।

फोटोग्राफी के लिए, iPhone 17 Pro के बैक में 48MP का ट्रिपल फ्यूजन कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 48MP का मेन कैमरा, 48MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 8x तक ऑप्टिकल जूम और 8K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करने वाला 48MP का टेलीफोटो लेंस शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए डिवाइस के फ्रंट में 18MP का कैमरा मिलता है।
Apple iPhone 17 Pro: क्या आपको खरीदना चाहिए?
iPhone 15 Pro या किसी भी पुराने Pro मॉडल का इस्तेमाल करने वालों के लिए iPhone 17 Pro एक बेहतरीन अपग्रेड है। Apple के A19 Pro चिप की बदौलत फोन काफी तेज परफॉरमेंस देता है। कंपनी ने कैमरा सिस्टम को भी अपग्रेड करते हुए तीनों रियर कैमरों में 48MP सेंसर दिए हैं। फोन की बैटरी लाइफ में भी सुधार देखा गया है। हालांकि, जिनके पास पहले से iPhone 16 Pro है, उनके लिए बदलाव बहुत बड़े महसूस नहीं हो सकते हैं।
पुराने iPhone यूजर्स के लिए iPhone 17 Pro इस समय एक शानदार ऑप्शन है। iPhone 16 Pro ऑनर्स के लिए नेक्स्ट जनरेशन या किसी बड़ी सेल का इंतजार करना ज्यादा समझदारी भरा फैसला होगा।
यह भी पढ़ें: अब बिना इंटरनेट के भी कर सकेंगे UPI पेमेंट! फ्लाइट और अंडरग्राउंड टनल में भी चलेगा नया फीचर
