विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 19, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

iPhone 12 Pro Max के रेंडर डिजाइन हुए लीक, 4 कैमरा सेंसर्स से हो सकता है लैस

By Shilpa SrivastavaEdited By:
Published: Sun, 19 Apr 2020 07:41 AM (IST)

iPhone 12 को लेकर एक नई जानकारी सामने आई है जिसमें कहा जा रहा है कि iPhone 12 Pro Max ...और पढ़ें

iPhone 12 Pro Max के रेंडर डिजाइन हुए लीक, 4 कैमरा सेंसर्स से हो सकता है लैस
iPhone 12 Pro Max के रेंडर डिजाइन हुए लीक, 4 कैमरा सेंसर्स से हो सकता है लैस

नई दिल्ली, टेक डेस्क। अमेरिका की कंपनी Apple इस वर्ष अपनी नई सीरीज लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी iPhone 12 सीरीज के तहत 4 फोन लॉन्च किए जा सकते हैं। इन फोन्स को लेकर कई खबरें सामने आ रही हैं। इस सीरीज के तहत दो प्रीमियम वेरिएंट्स भी लॉन्च किए जा सकते हैं जिनके नाम iPhone 12 Pro और iPhone 12 Pro Max होने की उम्मीद है। एक नई जानकारी सामने आई है जिसमें कहा जा रहा है कि iPhone 12 Pro Max में क्वाड रियर कैमरा दिया जा सकता है। यह कैमरा मॉड्यूल LiDAR स्कैनर के साथ पेश किए जाने की उम्मीद है।

EverythingApplePro नाम के एक यूट्यूबर और Max Weinbach ने दावा किया है कि iPhone 12 Pro Max में LiDAR स्कैनर के साथ चार रियर कैमरा के साथ पेश किया जा सकता है। वीडियो में सिर्फ फोन के CAD रेंडर्स ही नहीं बल्कि लीक्स के आधार पर इसका 3D प्रिंट डिजाइन भी पेश किया है। वीडियो के मुताबिक, फोन 7.4mm मोटा होगा। साथ ही इसमें 6.7 इंच का डिस्प्ले और स्टेनलेस-स्टील फ्रेम दिया जा सकता है। सिम कार्ड ट्रे की जगह को भी बदला गया है। इस फोन में दिए गए स्पीकर्स 10 से 15 फीसद तेज आवाज उपलब्ध कराएंगे। फोन को लाइट ब्लू, वॉयलेट और लाइट ऑरेंज कलर में भी पेश किया जा सकता है। देखें वीडियो:

Apple iPhone 12 Pro Max के साथ-साथ iPhone 12, iPhone 12 Plus और iPhone 12 Pro को भी लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। वैसे तो कंपनी हर वर्ष अपने फोन्स सितंबर महीने में लॉन्च करती है। लेकिन इस बार कोरोनावायरस से चलते यह इवेंट अक्टूबर या नवंबर तक जा सकता है। हालांकि, इस बारे में कंपनी की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। इससे पहले Bloomberg की एक रिपोर्ट आई थी जिसमें बताया गया था कि Apple iPhone 12 सीरीज के तहत दो मॉडल्स को लॉन्च किया जा सकता है जो iPhone 11 Pro, और iPhone 11 Pro Max रिप्लेस करेंगे।  

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।